Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Today Weather

आज 18 अप्रैल को देश के मौसम में अनोखा विरोधाभास देखने को मिल रहा है. एक तरफ उत्तर प्रदेश का बांदा 45.4 डिग्री सेल्सियस के साथ 'आग' उगल रहा है, तो दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-NCR में हुई अचानक बारिश ने पारे को 10 डिग्री तक गिरा दिया है.

17 अप्रैल को देश भर में मौसम का विरोधाभास देखने को मिला. दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी से गर्मी कम हुई, तो जम्मू-कश्मीर में तूफान ने भारी तबाही मचाई. यूपी-बिहार में लू का अलर्ट जारी है, जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है.

देश के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है. राजस्थान का बाड़मेर सबसे गर्म है, जबकि दिल्ली-NCR और यूपी-बिहार में लू की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का दौर भी जारी है.

Aaj Ka Mausam: 10 अप्रैल से उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. बारिश और ओलों का दौर खत्म होने के बाद अब दिल्ली, यूपी और राजस्थान में भीषण गर्मी की शुरुआत होने जा रही है. राजस्थान में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच रहा है, वहीं दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट जारी है.

Today Weather: साल 2026 के अप्रैल महीने ने गर्मी के सारे समीकरण बिगाड़ दिए हैं. आज 5 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में धूल भरी आंधी और बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' है. राजस्थान और हरियाणा के खेतों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई है.

क्या यह वाकई अप्रैल है? देश के मौसम में आए जबरदस्त बदलाव ने सबको हैरान कर दिया है. दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट है, तो वहीं महाराष्ट्र के पुणे में 130 साल पुराना बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है.

अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मी गायब और बादलों का डेरा जम गया है. दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का 'डबल अटैक' होने वाला है, वहीं चंडीगढ़ और पंजाब के इलाकों में 4 अप्रैल के लिए भारी तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मार्च का महीना जाते-जाते मानसून जैसा अहसास करा रहा है. आज 31 मार्च को दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी, एमपी और बिहार तक मौसम विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है.

मार्च का महीना जाते-जाते देश के मौसम को पूरी तरह बदलने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा समेत 17 राज्यों के लिए भारी बारिश और ओलावृष्टि का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है.

मार्च की विदाई से पहले कुदरत ने 'वेदर सस्पेंस' बना दिया है. आज रविवार को दिल्ली-एनसीआर, यूपी, पंजाब और हरियाणा समेत 13 राज्यों में धूल भरी आंधी और झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.