Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Today Weather

मई की शुरुआत में ही देश के बड़े हिस्से में मौसम ने पलटी मारी है. आज 3 मई को दिल्ली-NCR के लिए बारिश और आंधी का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में तूफानी हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना है.

आज 2 मई को दिल्ली-एनसीआर में पारा 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं, लेकिन रविवार (3 मई) से 5 मई तक झमाझम बारिश का दौर फिर शुरू होगा. मध्य प्रदेश के 21 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट है, जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा.

मई की शुरुआत भारत में मौसम के 'डबल अटैक' के साथ हुई है. अगले 48 घंटों में दिल्ली, यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में 70 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-बारिश का अलर्ट है. हालांकि, इस राहत के तुरंत बाद उत्तर भारत को 12 दिनों तक चलने वाली भीषण लू का सामना करना होगा.

30 अप्रैल को उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है. दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है, वहीं यूपी और बिहार के कई जिलों में ओलावृष्टि और आसमानी बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर भारत में भीषण लू और 47 डिग्री तक पहुंच चुके पारे के बीच मौसम विभाग ने बड़ी राहत की खबर दी है. 28 से 30 अप्रैल के बीच दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में धूल भरी आंधी और बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है.

उत्तर भारत में आज लू का प्रचंड प्रकोप है, जहां दिल्ली में सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई और यूपी के बांदा में पारा 46 डिग्री पार कर गया. हालांकि, 28 अप्रैल से दिल्ली, यूपी, बिहार और एमपी में आंधी-बारिश का दौर शुरू होगा, जिससे तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आने की उम्मीद है.

दिल्ली, यूपी और एमपी में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है. लू के बीच राहत की खबर यह है कि झारखंड में अगले 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट है और दिल्ली-NCR में भी रविवार से पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलने की उम्मीद है.

अप्रैल में ही जून जैसी तपिश! राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं ने यूपी और एमपी को 'हीट चैंबर' बना दिया है. बांदा और खजुराहो में सूरज आग उगल रहा है, तो दिल्लीवाले 'वॉर्म नाइट' से बेहाल हैं. मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए भारी चेतावनी जारी की है.

उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाके भीषण लू की चपेट में हैं, जहां दिल्ली में पारा 42 डिग्री और बुंदेलखंड में 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है. राजस्थान में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदलना पड़ा है.

उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में सूरज का सितम जारी है, जहां यूपी का बांदा 44.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म इलाका बना हुआ है. दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अब 'वॉर्म नाइट' (गर्म रातें) लोगों की नींद उड़ा रही हैं.