दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली दंगों की साजिश रचने के आरोपी शरजील इमाम और उमर खालिद की ओर से दायर जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा
दिल्ली दंगे साजिश मामले में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह निर्णय लिया.
वक्फ संशोधित कानून 2025 पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी, केंद्र और मुस्लिम पक्षकारों में तीखी बहस
वक्फ संशोधित कानून 2025 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल के बीच संविधान, धार्मिक स्वतंत्रता और वक्फ संपत्ति को लेकर तीखी बहस देखने को मिली.
सुप्रीम कोर्ट ने ओटीटी और सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट पर रोक लगाने की याचिका पर सरकार से जवाब मांगा
सुप्रीम कोर्ट ने ओटीटी और सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा, कहा - बच्चों के सामने अश्लील सामग्री का प्रभाव चिंताजनक है.
पीएम मोदी की डिग्री मामले में सुनवाई, डीयू ने कहा – आरटीआई से निजी जानकारी नहीं मांगी जा सकती
दिल्ली हाईकोर्ट में पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री से जुड़े आरटीआई मामले की सुनवाई हुई. डीयू के वकील तुषार मेहता ने दलील दी कि जिज्ञासा के आधार पर किसी की निजी जानकारी नहीं मांगी जा सकती.
संभल में बिना नोटिस बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में टली सुनवाई
उत्तर प्रदेश के संभल में बिना नोटिस दिए बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद सुनवाई करेगा. याचिकाकर्ता ने इसे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व आदेशों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि संपत्ति को ध्वस्त करना मौलिक अधिकारों का हनन है.
बस्तर में पादरी की मौत पर शव दफनाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
बस्तर में पादरी की मौत के बाद शव को दफनाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट ने कहा कि शव को गांव के कब्रिस्तान में दफनाने से जुड़ी समस्या को सुलझाने की कोशिश की जा रही है, और जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा.





