Bharat Express DD Free Dish

UP News

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दावा किया कि यह प्रक्रिया केवल मतदाता सूची सुधार नहीं, बल्कि देश की मूल संरचना को कमजोर करने की कोशिश है। उनका आरोप है कि वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जा रहे हैं, जिससे आम लोगों के अधिकार प्रभावित होंगे। उन्होंने जनता और सभी दलों से अपील की है कि वे इस मुद्दे पर जागरूक रहें और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करें।

उत्तर प्रदेश में चुनावी कामकाज के दौरान बीएलओ पर बढ़ते काम के बोझ और तनाव ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। कई बीएलओ भारी दबाव के कारण जान गंवा रहे हैं या नौकरी छोड़ने पर मजबूर हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार और चुनाव आयोग पर अव्यवहारिक एसआईआर लक्ष्यों को थोपने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह काम अब मानसिक प्रताड़ना बन चुका है। अखिलेश ने मृतक बीएलओ के परिवारों को पार्टी फंड से 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा भी की है। सवाल यह है—क्या सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान देगी?

उत्तर प्रदेश ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है. प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्रदेश ने 27 नवंबर 2025 तक 01 गीगावाट क्षमता हासिल कर देश में नई मिसाल स्थापित की है.

UP Codeine Syrup Case: उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कोडीन युक्त सिरप और नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं के भंडारण और अवैध बिक्री मामले में वाराणसी, सुल्तानपुर, भदोही और प्रयागराज की 19 दवा फर्म के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज की है.

राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने कहा कि खेल भावना ही सही मायने में भारत की आत्मा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के बच्चों और युवाओं में खेल के प्रति नई चेतना जागृत की है.

रेलवे प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए गोरखपुर-पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार इज्जतनगर तक कर दिया है. यह नई सुविधा गुरुवार से लागू हो गई है.

सोशल मीडिया से वायरल हुए कंटेंट क्रिएटर शादाब जकाती अब विवादो से घिर चुके है. उनपर बच्ची के साथ अश्लीलता वाला कंटेंट बनाने का आरोप लगा है, जिसकी शिकायत सीधे डीजीपी, मुख्यमंत्री और महिला आयोग के पास पहुंची है.

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह (Dr Rajeshwar  Singh) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक महत्वपूर्ण पत्र लिखकर तत्काल एक “स्वच्छ-वायु शैक्षणिक निरंतरता नीति” लागू करने का अनुरोध किया है.

सरोजनीनगर क्षेत्र में शनिवार को सिंगर यो यो हनी सिंह ने ऐतिहासिक लाइव कॉन्सर्ट प्रस्तुत किया. उनकी प्रस्तुति के दौरान स्मृति उपवन, आशियाना का पूरा परिसर देर रात तक उत्साह से झूमता रहा.

यूपी सरकार ने शराब की बिक्री को पारदर्शी बनाने और नकली शराब पर रोक लगाने के लिए UP Excise Citizen App लॉन्च किया है। इस एप की मदद से अब हर शराब की बोतल पर मौजूद QR कोड को स्कैन करके उसकी पूरी जानकारी तुरंत मोबाइल पर मिल जाएगी। ब्रांड, पैकेजिंग, गोदाम, स्टॉक डेट—सब कुछ एक सेकंड में सामने आ जाता है। नकली बोतल मिलने पर स्क्रीन पर कोई डेटा नहीं दिखता। यह एप नागरिकों, दुकानदारों और अधिकारियों—सभी के लिए उपयोगी है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि शराब खरीदते समय QR स्कैन कर सुरक्षा सुनिश्चित करें |