Lucknow में घुसपैठियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, पुलिस टीमों ने बस्तियों में चलाया ताबड़तोड़ सर्च ऑपरेशन
देशभर में चल रहे SIR अभियान के बीच लखनऊ पुलिस ने संभावित घुसपैठियों की तलाश को तेज कर दिया है। शहर के कई इलाकों, खासकर सुनसान और बाहरी बस्तियों में पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों के पहचान से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह अभियान लगातार जारी है। लखनऊ पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई एहतियातन की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोका जा सके।
UP Cold Wave Alert: 72 घंटे पड़ेगी भयंकर ठंड! लखनऊ में रहेगा घना कोहरा
उत्तर प्रदेश में सर्दी अब पूरी तरह दस्तक दे चुकी है। लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। खासकर तराई क्षेत्रों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई, जिससे लोगों को अपने दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है तथा ठंड का असर और बढ़ेगा। कोहरे की तीव्रता भी बढ़ने की संभावना जताई गई है। लखनऊ से भारत एक्सप्रेस संवाददाता रवि कुमार ने स्थानीय हालात और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ग्राउंड रिपोर्ट भेजी है।
मायावती के बनाए रास्ते पर चली सपा, अब BJP भी उसी पिच पर खेल रही सियासी गेम
उत्तर प्रदेश की राजनीति में स्मारक, पार्क और विशाल मूर्तियां अब सिर्फ पत्थर नहीं, बल्कि सत्ता की पहचान बन गए हैं। बसपा ने दलित प्रतीकों और भव्य मूर्तियों से अपनी विरासत गढ़ी, एसपी ने समाजवादी नेताओं के नाम पर पार्क बनाकर विकास और समाजवाद का संदेश दिया, और अब बीजेपी राष्ट्रवादी प्रेरणा स्थलों के जरिए अपनी विचारधारा को मजबूत करने में लगी है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि 2027 चुनावों से पहले यह प्रतीकात्मक राजनीति और तेज होगी। सवाल यह है कि क्या ये स्मारक जनता के जीवन में विकास लाएंगे या सिर्फ राजनीतिक संदेश बनकर रह जाएंगे?
एक और अनोखा प्रेम प्रसंग: शादी के कुछ ही हफ्तों बाद युवती जीजा के साथ हुई फरार, मां ने लगाया दामाद पर आरोप
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक ऐसा मामले सामने आया जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन चुका है. अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं.
Mathura में शौर्य यात्रा का भव्य आयोजन, Devkinandan Maharaj ने की बाबर की विचारधारा पर टिप्पणियां
मथुरा में विश्व हिंदू परिषद की ओर से शौर्य यात्रा आयोजित की गई। यह यात्रा मसानी वेद मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से गुज़री, जहां लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी गई। कथा वाचक देवकी नंदन महाराज ने शौर्य यात्रा के दौरान कहा कि मथुरा में भव्य मंदिर बनेगा जैसे अयोध्या में हुआ। उन्होंने बाबर की विचारधारा के खिलाफ कड़े शब्द कहे और सनातनियों के अधिकारों की बात की। शौर्य और इतिहास के प्रति यह यात्रा एक महत्वपूर्ण प्रतीक रही।
शादी के बाद दूसरी औरत से पति का चक्कर, पत्नी को पता लगने पर उसको ही घर से निकाला
UP News: गाजीपुर जिले में एक महिला ने अपने पति और चार लोगों पर FIR दर्ज कराई. विवाहिता ने आरोप लगाया कि पति का गांव की महिला से अवैध संबंध है और इसी वजह से उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. पति फोन पर धमकियां देकर पैसों की मांग भी कर रहा है.
सात फेरों से ठीक पहले दुल्हन का इनकार! ‘जहर खा लूंगी’ कहकर शादी तोड़ी, प्रेमी के घर पहुंची
UP News: सारे बाराती दुल्हन के घर पहुंच चुके थे. जयमाल भी हो चुका था, लेकिन सात फेरों से पहले ही दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया. यह चौंकाने वाला प्रेम-प्रसंग का मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का है.
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर यूपी पुलिस अलर्ट ! अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
अयोध्या में 6 दिसंबर को बाबरी ढांचा गिराए जाने की 33वीं बरसी पर सुरक्षा काफी सख्त की गई है। खुफिया इनपुट के अनुसार आतंकी गतिविधियों की आशंका के चलते पूरे शहर में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात हैं। प्रवेश मार्गों पर वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है, जबकि राम पथ, टेढ़ी बाजार और निषाद राज चौराहे पर भी कड़ी निगरानी जारी है। पूरे शहर को सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटर किया जा रहा है और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। संवेदनशील दिन होने के कारण यूपी सरकार ने अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है।
बंगाल की बाबरी मस्जिद पर संग्राम ! क्या बोल गए अयोध्या के Iqbal Ansari ?
अयोध्या बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इक़बाल अंसारी ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने के प्रयास का विरोध किया है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है, मुसलमानों को 5 एकड़ भूमि मिल चुकी है और राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण भी पूरा हो रहा है। अब मंदिर–मस्जिद की राजनीति की कोई जरूरत नहीं है। अंसारी ने कहा कि देश को सौहार्द, विकास और भाईचारे की जरूरत है, न कि धार्मिक विवादों की। उन्होंने 6 दिसंबर बाबरी ढांचा बरसी मनाने पर भी आपत्ति जताई और अयोध्या की गंगा-जमुनी तहज़ीब को आगे बढ़ाने की अपील की।
मेरठ में सनसनीखेज वारदात, जीजा ने साले को गोली मारकर मौत के घाट उतारा
Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना हुई. यहां एक युवक ने अपने साले केशव सोनकर को उसकी मां के सामने गोली मार दी. पुलिस ने मुख्य आरोपी अंश और उसके साथी आयुष को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और परिजनों ने न्याय की मांग की.





