Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News

AMU की हिंदू प्रोफेसर रचना कौशल ने 27 साल तक धार्मिक भेदभाव होने का आरोप लगाया. कहा— डीन ने मुझे 'तुम हिंदू हो, BHU चली जाओ' जैसे ताने मारे. मुझे इतना प्रताड़ित किया कि जुड़वां बच्चों का गर्भपात तक हो गया.

UP News: कानपुर में नाबालिग लड़की के अपहरण और गैंगरेप का मामला सामने आया है. जांच में भीमसेन चौकी इंचार्ज दरोगा अमित मौर्या का नाम आरोपी के रूप में सामने आया.

मेरठ में टेंपो में तेज म्यूजिक कम कराने की मांग पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि टेंपो चालक ने सवारी की बेरहमी से हत्या कर दी और शव जलाने की कोशिश की. पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

जहां संभल में मस्जिद कार्रवाई को मिली तो वहीं पुलिस और प्रशासन ने बिजली चोरी (sambhal electricity theft) के खिलाफ बड़ा एक्शन शुरू है। एक घर में मिनी पावर स्टेशन (electricity power supply in sambhal) पकड़ा गया, करीब 50 से 60 घरों को चोरी की बिजली सप्लाई की जा रही थी। बता दें कि आने वाले दिनों में संभल में पिर धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर (bulldozer action on sambhal) कार्रवाई देखने को मिल सकती है

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े केस में शनिवार रात हजरतगंज कोतवाली पहुंचीं. उन्होंने बयान दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन नियमों के चलते रात में बयान नहीं लिया गया.

Prayagraj Magh Mela: पौष पूर्णिमा पर माघ मेले के पहले स्नान में 31 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई. प्रशासन की बेहतर व्यवस्था से मेला पूरी तरह सुरक्षित और सुव्यवस्थित रहा.

Mahoba jail Bloody Clash: यूपी के महोबा जिले में बाथरूम में नहाने के दौरान पानी पड़ जाने को लेकर एक कैदी ने दांतों से हमलाकर दूसरे कैदी का जबड़ा काट लिया. घायल कैदी को जेल प्रशासन ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को 24 घंटे के भीतर न्याय दिलाया। चंदौली जिले का यह मामला तब सामने आया जब एक दबंग व्यक्ति ने पूर्व सैनिक की बेटी अंजना के मकान पर अवैध कब्जा कर लिया था। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने सख्त कदम उठाए और अंजना को उसका आशियाना वापस दिलाया गया। इस कार्रवाई से प्रदेश में कानून-व्यवस्था और न्याय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता एक बार फिर सामने आई।

Firozabad Murder: फिरोजाबाद में जमीनी विवाद में एक युवक की मौत हो गई. इस हमले में पीड़ित पक्ष के 4 लोग घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलने पर SP ग्रामीण अनुज चौधरी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी.

अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के दूसरे वर्ष के अवसर पर आयोजित 7 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। वीकेंड के चलते देश-विदेश से लाखों भक्त अयोध्या पहुंचे। राम जन्मभूमि दर्शन मार्ग पर श्रद्धालु सामूहिक रील बनाते और उस ऐतिहासिक पल को कैमरे में कैद करते नजर आए। भक्त राम नाम का जाप करते हुए नृत्य और भजन में लीन दिखे। जन्मभूमि परिसर में विधिवत अनुष्ठान जारी है। रामलला के दर्शन कर श्रद्धालु उत्साहित और ऊर्जावान दिखाई दिए।