Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP POLICE

Kanpur Lawyer Police Fight Video: कानपुर के सिविल लाइंस इलाके में पुलिसकर्मी और वकील के बीच हुई भयंकर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. आरोप है कि सिपाही नशे में धुत होकर वसूली कर रहे थे. जॉइंट CP ने UP-112 के सिपाही को सस्पेंड कर दिया है.

Corruption at Sadar Tehsil: फतेहपुर की सदर तहसील में तैनात कानूनगो गंगा सिंह को 'वेल वेरिफिकेशन' के नाम पर ₹1000 की रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद किया गया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा.

Cyber Crime Jhansi: अखबार में शादी का विज्ञापन देने वाले 40 साल से अधिक उम्र के कुंआरों को जाल में फंसाने वाले एक बड़े रैकेट का झांसी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. यह गैंग AI से तैयार खूबसूरत लड़कियों की तस्वीरें भेजकर पहले प्यार के जाल में फंसाता था और फिर अश्लील बातें रिकॉर्ड कर ब्लैकमेलिंग शुरू कर देता था.

Sultanpur Crime: सुल्तानपुर में भाजपा नेत्री पूजा कसौंधन का पुलिस चौकी के भीतर युवक को थप्पड़ मारते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. दरोगा और सिपाहियों की मौजूदगी के बावजूद पुलिस के 'इकबाल' पर उठे सवालों के बीच, प्रशासन ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

UP Police Corruption Case: हमीरपुर से वर्दी को बेहद शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां घाटमपुर से ट्रक में लिफ्ट लेने वाले दरोगा ने कथित तौर पर ड्राइवर के 20 हजार रुपये उड़ा दिए. भागते वक्त पकड़े जाने और तलाशी में रुपये मिलने पर गुस्से में आए ड्राइवर ने बीच सड़क दरोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.

जौनपुर में महिला की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने 14 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू, गड़ासा, पिस्टल, मोबाइल और शव के अन्य अंग बरामद किए गए...

Firozabad E-Rickshaw Accident: फिरोजाबाद में तेज आंधी के दौरान ई-रिक्शा पर विशाल पेड़ गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई.

शामली के आयुष मलिक ने इस्लाम धर्म अपनाने के बाद दोबारा सनातन धर्म स्वीकार कर लिया है और इसका वीडियो भी सामने आया है. परिवार के आरोपों के बीच पुलिस की जांच जारी है, जबकि धर्म परिवर्तन मामले में चांदनी कुरैशी और उसके पिता पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

उत्तर प्रदेश के औरैया और बस्ती जिलों में शादी के दौरान दो बेहद अजीबोगरीब वाकये सामने आए हैं. औरैया में वरमाला के बाद साले से विवाद होने पर दुल्हन ने दूल्हे को 'दुबला-पतला' बताकर शादी तोड़ दी.

Animal Injection to Child: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक खौफनाक वारदात सामने आई है. पड़ोसियों से हुए मामूली विवाद के दौरान एक युवक ने 7 साल के मासूम बच्चे को पशुओं में इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.