Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP POLICE

UP Crime: सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक सरकारी शिक्षक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. 9 साल पहले प्रेम विवाह करने वाले इस जोड़े का एक 7 साल का बेटा भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बलरामपुर जिले के बहुचर्चित तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू हत्याकांड में अदालत ने पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रिजवान ज़हीर, उनकी बेटी ज़ेबा रिजवान और दामाद रमीज़ नेमत को बरी करते हुए 2 आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत ने आज शुक्रवार (7 अगस्त 2026) को मेराजुल हक और महफूज़ को हत्या का मुख्य आरोपी मानते हुए दोषी करार दिया है।

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर ज्वेलरी व्यापारी से हुई एक करोड़ 28 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.

Triple Murder Case: प्रयागराज के शाहगंज इलाके में दिनदहाड़े एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है, जबकि सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है.

UP Crime: रायबरेली के डलमऊ में महिला ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी और शव को घर के कमरे में ही दफना दिया. जब दो दिन बाद बदबू फैलने लगी, तब इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ.

UP Crime: शामली के कांधला क्षेत्र में मजदूरों को लेने निकले पूर्व कबड्डी खिलाड़ी मोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गन्ने के खेत से शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

Azamgarh Hanuman idol vandalized: आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मरगुपुर पासीपुर में हनुमान जी की प्रतिमा खंडित मिलने से हड़कंप मच गया. सुबह दौड़ने गए युवाओं ने दी जानकारी. पुलिस और एसडीएम की मौजूदगी में नई मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई.

प्रयागराज के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने गुरुवार को पदभार संभाल लिया. कार्यभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने श्री मनकामेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और जनकल्याण की कामना की.

फतेहपुर में 18 साल की युवती पुष्पा देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर गंगासागर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

UP Police Viral Video: हमीरपुर में बिना हेलमेट बाइक चला रहे दो पुलिसकर्मियों को एक युवक ने रोककर वीडियो बना लिया. 3 बार चालान कटवा चुके युवक ने पुलिस वालों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाते हुए पूछा कि कानून क्या सिर्फ आम जनता के लिए है?