Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

UP POLICE

जौनपुर में महिला की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने 14 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू, गड़ासा, पिस्टल, मोबाइल और शव के अन्य अंग बरामद किए गए...

Firozabad E-Rickshaw Accident: फिरोजाबाद में तेज आंधी के दौरान ई-रिक्शा पर विशाल पेड़ गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई.

शामली के आयुष मलिक ने इस्लाम धर्म अपनाने के बाद दोबारा सनातन धर्म स्वीकार कर लिया है और इसका वीडियो भी सामने आया है. परिवार के आरोपों के बीच पुलिस की जांच जारी है, जबकि धर्म परिवर्तन मामले में चांदनी कुरैशी और उसके पिता पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

उत्तर प्रदेश के औरैया और बस्ती जिलों में शादी के दौरान दो बेहद अजीबोगरीब वाकये सामने आए हैं. औरैया में वरमाला के बाद साले से विवाद होने पर दुल्हन ने दूल्हे को 'दुबला-पतला' बताकर शादी तोड़ दी.

Animal Injection to Child: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक खौफनाक वारदात सामने आई है. पड़ोसियों से हुए मामूली विवाद के दौरान एक युवक ने 7 साल के मासूम बच्चे को पशुओं में इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Muzaffarnagar Encounter: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए ₹25,000 के इनामी बदमाश और साइको सीरियल रेपिस्ट सतपाल उर्फ सत्तू को लेकर रूह कंपा देने वाले खुलासे हुए हैं. जेल से फरार होने के बाद वह नाबालिग बच्चियों को बंधक बनाकर हंटर और हथकड़ियों से यातनाएं देता था.

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी खबर है. एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने सभी 8 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Ram Mandir Donation Theft: श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में विशेष जांच दल (SIT) की जांच रिपोर्ट आने के बाद अब 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. यूपी सरकार के निर्देश पर यह एक्शन लिया गया है.

Muzaffarnagar Muharram procession: मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के सातवें दिन निकले जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और शिव चौक पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई. संवेदनशील माने जाने वाले शिव चौक को लाल कपड़े से कवर कर बैरिकेडिंग की गई, जबकि भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

कन्नौज में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ऐसे ऑटो को पकड़ा जिसमें 3 सवारियों की जगह ड्राइवर ने 18 लोगों को बैठा रखा था. ड्राइवर मुकेश ने ऑटो में पर्दे हटाकर एक्स्ट्रा सीटें लगा दी थीं. ट्रैफिक दरोगा आफाक खान ने नियमों के उल्लंघन पर ऑटो का 9700 रुपये का चालान काटा है.