Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

UP POLICE

UP Police Encounter: बलिया के बैरिया इलाके में स्वाट सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके 4 साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Drunk Man Drama: हापुड़ की देवनंदनी पुलिस चौकी में एक शराबी ने घुसकर जमकर उत्पात मचाया। उसने दरोगा की टोपी पहन ली, जरूरी सरकारी कागजात फाड़ दिए और खुद को अंदर बंद कर लिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे काबू किया।

UP Crime: लखनऊ के सआदतगंज से गायब युवक सैफ की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी प्रेमिका मुस्कान, पति सुमित और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. पत्नी से अवैध संबंधों से नाराज सुमित ने सैफ को बाराबंकी ले जाकर बेरहमी से पीटा और बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई.

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम इलाके में पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचे 22 वर्षीय युवक की मौत के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे हैं. परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर सहायता और इलाज नहीं मिलने से युवक ने दम तोड़ दिया.

Google Drive Case: कानपुर में Google के साइबर अलर्ट के बाद पुलिस ने एक युवक को परिवार की महिलाओं और बच्चियों के कथित आपत्तिजनक वीडियो Google Drive पर रखने के आरोप में गिरफ्तार किया. मामले में डिजिटल जांच जारी है.

Kanpur Lawyer Police Fight Video: कानपुर के सिविल लाइंस इलाके में पुलिसकर्मी और वकील के बीच हुई भयंकर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. आरोप है कि सिपाही नशे में धुत होकर वसूली कर रहे थे. जॉइंट CP ने UP-112 के सिपाही को सस्पेंड कर दिया है.

Corruption at Sadar Tehsil: फतेहपुर की सदर तहसील में तैनात कानूनगो गंगा सिंह को 'वेल वेरिफिकेशन' के नाम पर ₹1000 की रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद किया गया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा.

Cyber Crime Jhansi: अखबार में शादी का विज्ञापन देने वाले 40 साल से अधिक उम्र के कुंआरों को जाल में फंसाने वाले एक बड़े रैकेट का झांसी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. यह गैंग AI से तैयार खूबसूरत लड़कियों की तस्वीरें भेजकर पहले प्यार के जाल में फंसाता था और फिर अश्लील बातें रिकॉर्ड कर ब्लैकमेलिंग शुरू कर देता था.

Sultanpur Crime: सुल्तानपुर में भाजपा नेत्री पूजा कसौंधन का पुलिस चौकी के भीतर युवक को थप्पड़ मारते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. दरोगा और सिपाहियों की मौजूदगी के बावजूद पुलिस के 'इकबाल' पर उठे सवालों के बीच, प्रशासन ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

UP Police Corruption Case: हमीरपुर से वर्दी को बेहद शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां घाटमपुर से ट्रक में लिफ्ट लेने वाले दरोगा ने कथित तौर पर ड्राइवर के 20 हजार रुपये उड़ा दिए. भागते वक्त पकड़े जाने और तलाशी में रुपये मिलने पर गुस्से में आए ड्राइवर ने बीच सड़क दरोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.