Akhilesh Yadav और Azam Khan की मुलाकात ने सपा खेमे में मचाई हलचल!
उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल तब मच गई जब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लंबे अरसे बाद आमने-सामने मिले। लखनऊ में हुई यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि सपा परिवार में दोबारा एकजुटता का संकेत मानी जा रही है। आज़म खान ने धर्म के नाम पर डर फैलाने की राजनीति की आलोचना की और कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में वे “मजबूत हिस्सेदार” बनेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मेल-मिलाप सपा के लिए आने वाले चुनावों में बड़ा असर डाल सकता है।
जान के खतरे पर बोले आज़म खान- मेरा दुश्मन ज्यादा से ज्यादा मेरी जान ले सकता है, मेरे लिए जेड सिक्योरिटी भी कम
आज़म खान ने कहा कि हमारे दुश्मन भी नादान हैं. हमसे दुश्मनी का कोई मतलब ही नहीं है. किसी को हमने नुकसान नहीं पहुंचाया है. आपके माध्यम से कह रहा हूं, मेरी कलम से किसी को नुकसान पहुंचा तो बताएं.
UP News: मायावती बोलीं- 2027 की करें तैयारी, झूठे आरोपों और विरोधी प्रचार से रहें सावधान
बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की और उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि सभी लोग अभी से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं.
बसपा में जाने की अटकलों पर आजम बोले- जेल में किसी से बात नहीं, अनुमान लगाने वाले ही बताएं
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान जेल से रिहा हुए. बसपा में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि जेल में किसी से बात नहीं की और जो अनुमान लगा रहे हैं, वही बता सकते हैं.
जयंती विशेष : 1973 का पीएसी विद्रोह, जब कमलापति त्रिपाठी को गंवानी पड़ी मुख्यमंत्री की कुर्सी
कमलापति त्रिपाठी स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के कद्दावर मुख्यमंत्री थे लेकिन 1973 में पीएसी विद्रोह उनकी सरकार के पतन का कारण बना.
PDA को टक्कर देगा BJP का PDR, Akhilesh Yadav को हो जाएगी टेंशन ?
up की राजनीति में 2024 के Loksabha Election के Result ने बड़ा बदलाव ला दिया. SP ने जिस PDA रणनीति के सहारे BJP को कड़ी टक्कर दी और बड़ी संख्या में सीटें जीतीं, अब उसी की काट BJP ने ढूंढ ली है. पार्टी अब इस फॉर्मूले का जवाब देने के लिए PDR को हथियार बनाने की तैयारी में जुटी है. माना जा रहा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में BJP की पूरी रणनीति इसी पर आधारित होगी.
पंचायत चुनाव से पहले यूपी भाजपा में तेज हुई जातीय गोलबंदी, बीजेपी को लग सकता है करारा झटका
BJP Caste Politics: लोधी समाज भी अपनी ताकत दिखाने के लिए रानी अवंतीबाई की जयंती के बहाने बरेली के आवंला में एकत्रित हो रहा है. वीरांगना रानी अवंतीबाई बाई लोधी की जयंती पर आज आंवला में उनकी प्रतिमा का अनावरण मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने किया.
8 साल 132 दिन का स्वर्णिम अध्याय, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने CM Yogi को सबसे लंबे समय तक यूपी के सीएम बने रहने की दी शुभकामनाएं
त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 8 साल 132 दिन तक लगातार सेवा कर राज्य में सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया है. इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इसे 'युग परिवर्तन' बताते हुए कहा कि योगी जी का नेतृत्व राज्य को भय, भ्रम और अराजकता से निकालकर विकास, विश्वास और वैभव की ओर ले गया है.
अखिलेश यादव ने मस्जिद में की सपा की मीटिंग, मचा बवाल; डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बोले- हमेशा नमाज़वादी बने रहते हैं
Akhilesh Yadav Mosque Meeting: संसद भवन के पास मस्जिद में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बैठक की तस्वीर सामने आने पर राजनीतिक विवाद गहराया.
UP के लिए 11 अगस्त का दिन बेहद खास !, Vidhan Sabha में होगी पक्ष-विपक्ष की भिड़ंत!
उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर से गरम होने जा रही है, क्योंकि राज्य विधानमंडल के वर्ष 2025 के द्वितीय सत्र यानी मानसून सत्र की तारीखों की औपचारिक घोषणा हो चुकी है.







