Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

uttar pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले योगी 2.0 सरकार अपना आखिरी पूर्ण बजट पेश करने जा रही है. 9 लाख करोड़ रुपये के इस ऐतिहासिक बजट में बुजुर्गों-महिलाओं की पेंशन बढ़ाने, युवाओं को टैबलेट देने और कानून-व्यवस्था को AI से लैस करने की तैयारी है.

कल से यूपी विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है. इस बार योगी सरकार करीब 9 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ बजट पेश कर सकती है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, युवाओं और किसानों के लिए बड़ी घोषणाओं की उम्मीद है. सुरक्षा के लिए क्यूआरटी तैनात की गई है.

लोनी की भारत सिटी सोसाइटी में तीन बहनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली. शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों एक कोरियाई ऑनलाइन गेम की गिरफ्त में थीं और खुद को परिवार से काटकर पूरी तरह डिजिटल दुनिया में खो चुकी थीं.

मुजफ्फरनगर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ा वार करते हुए ड्रग्स तस्करी में शामिल दो सगे भाइयों की करीब 4 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है.

लखनऊ के रहीमनगर में बैंक मैनेजर सत्येंद्र सिंह ने घरेलू कलह के बाद बेटी का गला दबाया और फिर गोमती में कूदकर जान दे दी. जानें डिप्रेशन और पारिवारिक विवाद की पूरी कहानी.

अमरोहा के जुझैला चक गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. कक्षा 4 का छात्र मोबाइल पर रील देख रहा था, तभी वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अचानक आई इस मौत ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया है.

UP SIR: उत्तर प्रदेश में SIR के तहत जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में 2.89 करोड़ नाम हटाए गए हैं. जानें ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने का आसान तरीका और जरूरी तारीखें.

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर गोशाला मॉडल के तहत पौधरोपण के लिए पॉलीथिन की जगह गोबर से बने ऑर्गेनिक गमलों का उपयोग किया जाएगा.

लखनऊ के केजीएमयू में छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी रेजिडेंट डॉ. रमीज मलिक की कॉल डिटेल ने दो प्रोफेसरों को शक के घेरे में ला खड़ा किया है. पुलिस और विश्वविद्यालय की दो अलग-अलग समितियां मामले की जांच कर रही हैं.

Uttar Pradesh Electricity Connection: विद्युत नियामक आयोग ने नई कॉस्ट डाटा बुक-2025 जारी की है. इसके तहत स्मार्ट प्रीपेड मीटर की कीमतों में भारी कमी की गई है और नए बिजली कनेक्शन के लिए एस्टीमेट प्रणाली समाप्त कर दी गई है.