Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

uttar pradesh

उत्तर प्रदेश के एटा जिले का मामला. एटा पुलिस ने 42 वर्षीय की हत्या के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच जारी है.

समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाने के लिए अखिलेश यादव गुरुवार रात जेपी सेंटर गए थे. वह यहां लगी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें जाने की इजाजत नहीं दी. 

यूपी सरकार की ओर से कहा गया है कि इस तरह का प्रशिक्षण लेने वाली छात्राओं को बीएड, डीएलएड में प्रवेश के लिए मार्क्स मिलेंगे. सड़क परिवहन एवं रेलवे की स्काउट-गाइड की भर्ती में वरीयता मिलेगी.

इस घटना ने लखीमपुर खीरी में आगामी शहरी सहकारी बैंक प्रबंधन समिति के चुनावों से ठीक पहले तनाव बढ़ा दिया है. इस चुनाव को लेकर तमाम आरोप सामने आए हैं और इसे स्थगित करने की मांग की गई है.

यूपी में हुए 2022 के चुनाव में जिन 10 विधानसभा सीटों पर अब उपचुनाव होने जा रहे हैं, उनमें से 5 पर सपा ने जीत दर्ज की थी. इन आगामी चुनावों को लेकर सपा खासी उत्साहित नजर आ रही है.

प्रयागराज महाकुंभ मेले में इस बार विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी. योगी सरकार ने यहां आने वाले देश-विदेश के यात्रियों के लिए उचित व्यवस्थाएं करनी शुरू कर दी हैं. प्रयाग को 6 एयरोब्रिज वाला यूपी का पहला एयरपोर्ट बनाया जा रहा है.

देश के स्वतंत्रता संग्राम में दुर्गा भाभी वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरू की प्रमुख सहयोगी थीं. वे भगवती चरण बोहरा की पत्नी थीं. इलाहाबाद के शहजादपुर गांव में आज ही के दिन उनका जन्म हुआ था.

CM योगी ने कहा कि यूपी में कोई भी व्यक्ति अगर आस्था के साथ खिलवाड़ करेगा, महापुरुषों, देवी-देवता, संप्रदाय आदि की आस्था के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करेगा, तो उसे कठोर कानूनी सजा दी जाएगी.

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में तेंदुए के जानलेवा हमले से नाराज ग्रामीण सड़क पर उतरे. आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्‍थरबाजी की. पत्‍थरबाजी में पुलिस के वाहनों के शीशे टूट गए. झड़प में कई लोग चोटिल हुए.

लखनऊ एयरपोर्ट पर सुहास लालिनाकेरे यथ‍िराज की मुलाकात भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह से हुई. डॉ. राजेश्वर सिंह ने उन्हें खेल विभाग का सचिव बनाए जाने पर बधाई दी. हाल ही में दिखाए गए उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन की तारीफ की.