Bharat Express DD Free Dish

uttar pradesh

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर दान चोरी मामले की जांच में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है. सबसे ज्यादा 20 लाख रुपये कैश के साथ गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला के किराए के कमरे से पुलिस को एक रहस्यमयी बक्सा मिला है.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर वाराणसी में लगे एक पोस्टर ने यूपी की सियासत गरमा दी है. इस पोस्टर में अखिलेश यादव को भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में दिखाया गया है, जिनके हाथों में सुदर्शन चक्र की जगह भारत का संविधान है.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में भारत एक्सप्रेस की खबर के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 17 साल से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का गोरखपुर तबादला कर दिया. SIT रिपोर्ट में उनकी भूमिका पर भी सवाल उठाए गए थे.

Firozabad E-Rickshaw Accident: फिरोजाबाद में तेज आंधी के दौरान ई-रिक्शा पर विशाल पेड़ गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई.

शामली के आयुष मलिक ने इस्लाम धर्म अपनाने के बाद दोबारा सनातन धर्म स्वीकार कर लिया है और इसका वीडियो भी सामने आया है. परिवार के आरोपों के बीच पुलिस की जांच जारी है, जबकि धर्म परिवर्तन मामले में चांदनी कुरैशी और उसके पिता पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वॉल्वो बस और गिट्टी से लदे ट्रेलर की भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जबकि पुलिस और प्रशासन ने मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया...

Ram Mandir Case: राम मंदिर से जुड़े कथित अनियमितता मामले में राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि SIT जांच जारी है और अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. उन्होंने विपक्ष से जांच पूरी होने तक राजनीतिक बयानबाजी से बचने और सबूत होने पर उन्हें SIT के सामने पेश करने की अपील की.

मेरठ का रहने वाला आकिब खान सुरक्षा एजेंसियों की जांच के दायरे में है. उस पर दुबई से पाकिस्तान से जुड़े कथित आतंकी नेटवर्क के लिए काम करने और भारत में हैंडलरों की भर्ती कराने के आरोप हैं. जानिए कौन है आकिब खान और क्यों वह जांच एजेंसियों के रडार पर है.

Bijnor snake stunt case: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोशल मीडिया के लिए मरे सांप के साथ खतरनाक करतब दिखाना एक युवक को भारी पड़ गया. तबीयत बिगड़ने पर परिजन पहले झाड़-फूंक कराते रहे, बाद में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया.

Budaun में ताजिया जुलूस देखने गई 4 वर्षीय बच्ची का कथित अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. करीब 12 घंटे बाद बच्ची खेत में घायल मिली, जबकि पुलिस ने Protection of Children from Sexual Offences Act और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है...