अयोध्या को सीएम योगी का बड़ा तोहफा: 432 करोड़ की 271 योजनाओं का एलान, विरोध करने वालों को दिया करारा जवाब
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को 432 करोड़ रुपये की 271 विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी. इस दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला.
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर 13 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे और दान की राशि में कथित वित्तीय अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आगामी 13 जुलाई को सुनवाई के लिए तैयार हो गया है.
‘डीएम अंकल…’,कानपुर देहात में बिजली के लिए छात्रा ने लगाई गुहार, वीडियो वायरल
कानपुर देहात की छठी कक्षा की छात्रा आयत ने सोशल मीडिया के जरिए जिलाधिकारी से अपने घर में बिजली कनेक्शन लगवाने की अपील की है.
क्राइम पेट्रोल देखकर रची खौफनाक साजिश: पत्नी ने पति के साथ ऐसा क्या किया कि लोग भी देख रह गए दंग
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक पत्नी ने टीवी शो 'क्राइम पेट्रोल' देखकर अपने पति को मारने की खौफनाक साजिश रच डाली. महिला ने पहले तो पति के सिर पर डंडे से वार किया, फिर उसे चारपाई से बांधकर बिजली के तारों से करंट के झटके दिए.
नागिन ने लिया बच्चे की मौत का बदला! आधी रात को सोते हुए मासूम को सांप ने डसा, इलाके में फैली दहशत
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से नाग-नागिन के इंतकाम जैसी हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां खेल-खेल में सांप के बच्चे को मारने वाले एक 5वीं के छात्र को आधी रात को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. जानिए क्या वाकई सांप बदला लेते हैं या यह महज एक अंधविश्वास है.
यूपी के इस गांव में रात के अंधेरे में मचा हड़कंप, तालाब से निकलकर घरों के पास पहुंचे मगरमच्छ; ग्रामीणों ने की ये बड़ी मांग
उत्तर प्रदेश के उरई (एट थाना क्षेत्र) के पिरौना गांव में शुक्रवार रात अचानक तीन मगरमच्छों के घुसने से हड़कंप मच गया.
प्रेम संबंधों में रोड़ा बना 5 साल का मासूम: मां के पास से बच्चे को उठा ले गया दरिंदा, प्राइवेट पार्ट काटकर जंगल में फेंका
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक मासूम बच्चे के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. जंगल में लहूलुहान हालत में मिले बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस जांच में पुरानी रंजिश और दुष्कर्म के केस का एंगल सामने आया है.
व्यूज के चक्कर में यूट्यूबर ‘बाबू गप्पी’ ने महिलाओं पर की अश्लील टिप्पणी, वीडियो वायरल होने पर महिला आयोग सख्त
आगरा के चर्चित कॉमेडियन और यूट्यूबर बाबू गप्पी एक कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं. वीडियो में महिलाओं के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भारी नाराजगी जताई है.
नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में बड़ा हादसा: वार्ड में बेड के ऊपर भरभराकर गिरी छत, बाल-बाल बचा मासूम
नोएडा के सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड PGI अस्पताल में वार्ड की छत का हिस्सा मरीज के बेड पर गिर गया. हादसे में बच्चा बाल-बाल बच गया, जबकि घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा और रखरखाव पर गंभीर सवाल उठ गए...
दिल्ली-यूपी से एमपी-बिहार तक मानसून ढाएगा कहर! पहाड़ी राज्यों में भी होगी मूसलाधार बारिश, जानें IMD का अलर्ट
आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और कई राज्यों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव का खतरा बढ़ गया है, लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है...





