Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

viral video

Bihar News: बिहार के कुमारबाग रेलवे फाटक के पास ट्रेन रुकने का VIDEO वायरल है. दावा है कि एक फोन कॉल के बाद ट्रेन रुकी. वीडियो वायरल होने के बाद जांच की मांग उठ रही है.

यूपी के बस्ती जिले में कांवड़ महोत्सव के दौरान भोजपुरी स्टार पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. स्टेज पर पहुंचे फैन को गार्ड द्वारा धक्का दिए जाने के बाद, पवन सिंह ने दरियादिली दिखाते हुए उसे गले लगाया और तस्वीरें खिंचवाईं.

सायोनी घोष के पुराने और नए बयानों को जोड़कर वायरल किया जा रहा वीडियो भ्रामक निकला है. दोनों क्लिप्स एक ही संसद भाषण का हिस्सा हैं.

इंटरनेट पर एक जापानी शख्स के कुत्ता बनने और उस पर 220 करोड़ रुपये खर्च करने की चर्चा जोरों पर है. हालांकि, जब इस वायरल दावे की पड़ताल की गई, तो सामने आया कि सच कुछ और ही है.

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने छत्रपति संभाजीनगर में तैनात पुलिसकर्मियों और CID पर निगरानी व समर्थकों को परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. वायरल वीडियो में दीपके PSI से तीखी बहस करते फोन पर शिकायत करते नजर आ रहे हैं.

गुजरात के मोरबी जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जहां एक किसान के कुएं का पानी अचानक लहरें लेते हुए हिलने-डुलने लगा. इस अजीबोगरीब घटना ने स्थानीय लोगों में कौतूहल और डर दोनों पैदा कर दिया है, जिसके बाद प्रशासन और भूवैज्ञानिक इसकी जांच में जुट गए हैं.

ग्वालियर में एक बाइक पर छह युवकों के खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आते ही ट्रैफिक पुलिस ने बाइक मालिक की पहचान कर ₹6,500 का चालान काटा और सख्त चेतावनी दी.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में चेहल्लुम जुलूस के दौरान शहर कोतवाल का एक बुजुर्ग के पैर छूते हुए कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है. बढ़ते विवाद के बाद कोतवाल का तबादला कर दिया है.

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ऑपरेटिव रिजवान हनीफ ने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान के भीतर 30 से अधिक आतंकियों की हत्या हुई. वीडियो में उसने इन हत्याओं के लिए भारत पर आरोप लगाया, हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

जंतर-मंतर प्रदर्शन के वायरल वीडियो विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के नाम भावुक संदेश जारी किया. उन्होंने कहा कि गुमराह बच्चों को नफरत नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन और माफी की जरूरत है.