Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

west bengal news

पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद टीएमसी में बड़े स्तर पर बगावत की खबरें सामने आ रही हैं. बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने दावा किया है कि टीएमसी के 20 सांसद बीजेपी के संपर्क में हैं, जबकि 100 से ज्यादा पार्षद इस्तीफा दे चुके हैं...

West Bengal 3D Policy: पश्चिम बंगाल में सरकार के 'डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट' अभियान के बाद अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं का 'उल्टा पलायन' शुरू हो गया है. उत्तर 24 परगना के हाकिमपुर चेकपोस्ट पर भारी भीड़ जमा है. राज्य के सभी जिलों में डिटेंशन सेंटर बनाए जा रहे हैं.

West Bengal Politics: मई का महीना आधा बीतने से पहले ही जनता ने इस असहनीय अराजकता को खत्म कर दिया. इतिहास के पन्नों से जूलियस सीजर का उदाहरण देकर टीएमसी के वरिष्ठ सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने पार्टी के भीतर जारी बड़ी दरारों को सार्वजनिक कर दिया है.

WEST BENGAL NEWS: पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने अवैध बांग्लादेशियों को चेताते हुए कहा कि जल्दी भागो, हम उन्हें जेल में रखकर पैसा बर्बाद नहीं करेंगे.

Suvendu Meets Amit Shah: बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने दिल्ली में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. कहा- बंगाल में लाएंगे सुशासन और डबल इंजन सरकार से कराएंगे विकास.

Shantanu Sinha Biswas ED Case: उगाही रैकेट और जमीन सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क को लेकर ED ने कोलकाता और मुर्शिदाबाद में ताबड़तोड़ छापेमारी की है. इस कार्रवाई की जद में कोलकाता पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर, सब इंस्पेक्टर, कारोबारी और TMC नेता की हवेली शामिल है.

West Bengal News: पश्चिम बंगाल की सत्ता हाथ से जाते ही तृणमूल कांग्रेस बिखरने लगी है. इसकी एक बानगी आज बंगाल विधानसभा परिसर में देखने को मिली. जहां बुधवार को टीएमसी के विधायकों ने प्रदर्शन किया, लेकिन उस प्रदर्शन में कई विधायक नहीं शामिल हुए.

Nisith Pramanik Action: खेल मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने कुर्सी संभालते ही 'मेसी कांड' पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. बंगाल में स्केटिंग रिंग, 'खेलो अस्मिता' और युवभारती स्टेडियम के बाहर महान फुटबॉलर की प्रतिमा लगाने समेत कई बड़े ऐलान किए गए हैं.

TMC Jahangir Khan Withdraws From Falta: पश्चिम बंगाल की फालटा विधानसभा सीट पर 21 मई को होने वाले दोबारा मतदान से पहले टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान ने मैदान छोड़ दिया हैय शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनने के बाद ममता बनर्जी को लगा यह एक और बड़ा झटका है. जानें पूरी रिपोर्ट

West Bengal TMC MLA Son Arrested: दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में पुलिस ने पूर्व मंत्री और बिष्णुपुर से TMC विधायक दिलीप मंडल के बेटे अभिक मंडल समेत 5 लोगों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 2 आग्नेयास्त्र और एक गाड़ी बरामद हुई है.