Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

west bengal news

Arup Maiti Viral Video: पूर्व मेदिनीपुर के पटाशपुर में तृणमूल कांग्रेस के ग्राम पंचायत प्रधान अरूप माइती को कुछ युवकों ने बीच रास्ते में घेरकर कान पकड़कर उठक-बैठक कराई. भाजपा ने इसे 'जनाक्रोश' बताया है, वहीं सभ्य समाज में कानून को हाथ में लेने की इस घटना की तीखी आलोचना हो रही है.

भांगर बम धमाका मामले में NIA ने दक्षिण 24 परगना में कई स्थानों पर छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी फरार आरोपियों और कथित साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है...

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में टीएमसी नेता शाहिदुल मिया का कथित तौर पर बेड के नीचे छिपा वीडियो वायरल हुआ है. बीजेपी ने इसे कट-मनी भ्रष्टाचार से जोड़ा, जबकि मामले को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं..

TMC Laapata Ladies Poster: पश्चिम बंगाल चुनाव में हार और टीएमसी में मची बगावत के बीच, बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने 'लापता लेडीज' नाम से एक पोस्टर जारी किया है. इसमें महुआ मोइत्रा, सायोनी घोष, मेनका गुरुस्वामी और सागरिका घोष को 'मिसिंग' बताते हुए टीएमसी नेतृत्व पर तीखा तंज कसा गया है.

Ritabrata Bandopadhyay TMC Rebel: पश्चिम बंगाल की राजनीति में महाराष्ट्र जैसा सियासी भूचाल आया हुआ है. टीएमसी के बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी 50 से अधिक विधायकों के समर्थन पत्र के साथ विधानसभा पहुंचे. जानिए कौन हैं ऋतब्रत बनर्जी और कैसे खतरे में है ममता की पार्टी?

Kolkata Surendranath College Raid: सियालदह के सुरेंद्रनाथ कॉलेज में मानसून से पहले सफाई के दौरान यूनियन रूम से दीमक लगे नोटों के दो सूटकेस मिले हैं. वहीं कॉलेज की छत पर शराब, गर्भनिरोधक और AC बेडरूम मिलने से टीएमसी और शिक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं.

BENGAL POLITICS: बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी अब कोलकाता में धरना पर बैठी हैं. उन्‍होंने कहा- 'तब तक नहीं मरूंगी, जब तक हटूंगी नहीं...'

Suvendu Adhikari Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की भाजपा सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार संपन्न हुआ. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की टीम में अब कुल 41 मंत्री शामिल हुए हैं. जानिए किसे मिला कैबिनेट रैंक और किसे मिला स्वतंत्र प्रभार? पढ़ें पूरी लिस्ट

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि चंडीतला पुलिस स्टेशन के ऑफिसर इन चार्ज से मिलने और डेप्युटेशन देने के लिए जब मैं कार से आ रहा था, तो चंडीतला मार्केट में बहुत ज़्यादा ट्रैफिक जाम था। उस समय मैं अपने PSO के साथ चंडीतला क्रॉसिंग पर चल रहा था, भगवा कपड़ों में 10-15 भाजपा के गुंडे थे जिन्होंने अचानक नारे लगाए और दुश्मनी का माहौल बना दिया। वे मुझे गाली दे रहे थे लेकिन मैं आगे बढ़ रहा था...मेरे सिर पर पत्थर फेंका गया

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के सख्त अभियान के बाद अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई तेज होने का दावा किया जा रहा है. कुछ लोगों ने मीडिया के सामने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज और सरकारी योजनाओं में शामिल किए जाने के आरोप लगाए हैं...