Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

world news

पाकिस्तान के ग्वादर में चीन की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए गधों के लिए पहला बूचड़खाना स्थापित किया गया है, जहां उनके मांस, खाल और हड्डियों को प्रोसेस कर निर्यात किया जाएगा. हालांकि, बलूचिस्तान के स्थानीय लोग इस फैसले का कड़ा विरोध कर रहे हैं.

सऊदी किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज की यात्रा में उनके साथ 800-900 बॉडीगार्ड, प्रोटोकॉल, और दर्जनों हवाई जहाज होते हैं. उनके विमान महल जैसे होते हैं, जिनमें बेडरूम, डाइनिंग एरिया, और किचन सहित हर सुविधा होती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 और 13 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे. यह उनका ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में पहला अमेरिका दौरा होगा.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सऊदी अरब के फिलिस्तीन को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने सऊदी अरब से फिलिस्तीनियों को अपनी जमीन पर बसाने का सुझाव दिया है.

ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्कियाह दुनिया के सबसे अमीर शासकों में से एक हैं, जिनके पास भव्य महल, हजारों लग्जरी कारें और एक निजी एयरलाइन है.

Iran President Masoud Pezeshkian: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने OPEC के सदस्यों से एकजुट होने की अपील की, ताकि अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों से बचा जा सके और संगठन को राजनीतिकरण से दूर रखा जा सके.

ट्रंप ने 20 जनवरी को राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के कुछ घंटों बाद ही जन्मसिद्ध नागरिकता समाप्त करने वाले आदेश पर हस्ताक्षर किए थे.

बांग्लादेश में बुधवार आधी रात को जमकर प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के धनमंडी-32 स्थित आवास को आग लगा दी गई.

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क उन चुनिंदा सीईओ के साथ होने वाली पीएम मोदी की उस मीटिंग का हिस्सा होंगे, जो 13 फरवरी को प्रस्तावित है.

कनाडा में एक बार फिर एक पंजाबी सिंगर के घर पर फायरिंग की खबर सामने आ रही है. खबर है कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के बंगले पर फायरिंग की है. इस हमले का शक जयपाल भुल्लर गैंग पर है.