Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

world news

पीएम मोदी G-7 Summit में हिस्सा लेने विदेश जाएंगे, उन्हें इटली की प्रधानमंत्री ने आमंत्रण भेजा है. यह 11वीं बार होगा जब भारत G-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेगा.

दुनिया के सबसे अमीर देशों में गिने जाने वाले कुवैत में आज आग ने तांडव मचा दिया. मंगाफ शहर में एक रिहायशी इमारत में आग लगी, जिसमें दर्जनों लोगों की जान चली गई.

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के नेताओं को न्योता दिया गया है. शेख हसीना के अलावा भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे और अन्य पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्ष आ रहे हैं.

Bill Anders Dies: रिटायर मेजर जनरल विलियम एंडर्स वह अपोलो 8 के अंतरिक्ष यात्री थे, जिन्होंने 1968 में अंतरिक्ष से पृथ्वी की एक तस्वीर ली थी, जो अर्थराइज (Earthrise) नाम से मशहूर है.

फ्रांस यूक्रेन को मिराज 2000 लड़ाकू विमान मुहैया कराएगा. फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आज इसकी घोषणा की. उन्होंने यह भी कहा कि हम यूक्रेन के 4,500 सैनिकों को प्रशिक्षित भी करेंगे.

रूस के वेलिकी नोवगोरोद क्षेत्र के एक विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले चार भारतीय छात्र वोल्खोव नदी में डूब गए. दो छात्र अभी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है.

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA) की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एंड्रॉइड और आईफोन यूजर्स को कुछ दिनों में एक बार अपने स्मार्टफोन को रीस्टार्ट जरूर करना चाहिए.

अफ्रीका के तीसरे सबसे बड़े देश सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच खूनी झड़प हुई है. कम से कम 100 लोगों के मारे जाने की खबर है.

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करोड़ों रुपये के सोने की तस्करी के आरोप में दो चीनी नागरिकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विश्व स्तर पर बर्ड फ्लू में किसी इंसान की मौत का पहला मामला मेक्सिको में सामने आया है. पीड़ित कई दिनों बेड पर था और उसे डायबिटीज टाइप-2 और किडनी की समस्या थी.