Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Indian Railways: बहुत काम का होता है प्लेटफार्म टिकट, जानें क्या है इसके फायदे, सफर करने को लेकर शर्तें भी हैं लागू

रेलवे नियमों के अनुसार, अगर आपके पास रिजर्वेशन नहीं है और आपको ट्रेन से यात्रा करनी है तो आप प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ही ट्रेन में सवार हो सकते हैं

Indian Railways

भारतीय रेलवे

भारत में अधिकतर लोग लंबी दूरी की यात्रा के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) से सफर करना ही पसंद करते हैं. यह सुरक्षित होने के साथ ही साथ काफ़ी आरामदायक भी होता है. भारतीय रेलवे भी तनाव मुक्त यात्रा के लिए मुसाफिरों को हरसंभव सुविधा देने की कोशिश करता है. रेलवे की एक सुविधा ऐसी भी है जिसके बारे में आपको मालूम नही होगा. ट्रेन में ट्रैवल करने के लिए टिकट होना बहुत जरूरी है लेकिन अगर आपके पास टिकट नही है  तो भी आप यात्रा कर सकते हैं, इसके लिए आपको प्लेटफार्म टिकट (Platform Ticket) बहुत काम आएगा.

दरअसल रेलवे के नियमों के मुताबिक़ , अगर आपके पास रिजर्वेशन टिकट नहीं है और आपको ट्रेन से यात्रा करना है तो आप प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ही ट्रेन में सफ़र कर सकते हैं और टीसी से मिलकर आप आसानी से टिकट बनवा सकते हैं. बता दे कि यह नियम (Indian Railways Rules) रेलवे ने ही बनाया है.

ये भी पढ़ें- 7000 रु से भी कम में लॉन्च हुआ Lava X3 स्मार्टफोन, देखें फोन के लाजवाब फीचर्स

प्लेटफॉर्म टिकट से सफर करने की शर्तें

इस नियम के ज़रिए आप प्लेटफॉर्म टिकट लेकर तुरंत टीटीई से संपर्क कर सकते है. फिर टीटीई (TTE) आपके डेस्टिनेशन पॉइंट तक टिकट बना देगा. प्लेटफॉर्म टिकट यात्री को ट्रेन में चढ़ने और सफर करने का अधिकार प्रदान करता है. हालांकि, इसके लिए मुसाफिर को उसी स्टेशन से किराया देना पड़ेगा  जहां से प्लेटफॉर्म टिकट लिया गया है. किराया लेते वक़्त प्रस्थान स्टेशन को भी वही स्टेशन माना जाएगा और आपको उसी क्लास का किराया भी देना पड़ेगा जिसमें आप चढ़ रहे हैं.

काउंटर से खरीदे टिकट को साथ रखना होता है जरूरी

बता दें कि रेलवे काउंटर से खरीदे गए टिकट को यात्रा के समय साथ रखना काफ़ी जरूरी होता है. यदि यात्री रेलवे टिकट की फोटो को मोबाइल में लेकर यात्रा करना चाहे तो ऐसा नहीं कर सकता है. यदि काउंटर टिकट आपके पास नहीं है, तो यात्री को कुछ ही शर्त  पर यात्रा की अनुमति दी जाती है. सबसे पहले आपको टीटीई के सामने साबित करना होगा कि आप ही यात्री है, जिसके नाम से टिकट बनाया गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital