यूटिलिटी

Indian Railways: ट्रेन टिकट बावजूद भी प्‍लेटफॉर्म पर भरना पड़ सकता है फाइन, जानिए रेलवे का ये नया न‍ियम!

अक्सर हम सभी रेलवे स्टेशनों पर अपने परिवार के सदस्यों या दोस्तों को छोड़ने या लेने जाते हैं और अंतिम समय तक उनके साथ रहते है जिसके लिए प्लेटफ़ॉर्म टिकट  लेते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि अब प्लेटफॉर्म टिकट के बावजूद भी आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है. दरअसल भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और व्‍यवस्‍था को देखते हुए कुछ नियम बनाए हैं. यदि आप इन नियमों का उल्‍लंघन करते है तो आपपर भी जुर्माना लगाया जा सकता है.

जानिए प्‍लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करने का समय

यदि आप ट्रेन टिकट लेकर किसी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं तो इसका भी टाइम लिमिट तय किया गया है कि आप कितने देर तक किसी ट्रेन का इंतजार कर सकते हैं. यह समय रात और दिन के लिए अलग-अलग है. यदि आपकी ट्रेन दिन में है तो आप ट्रेन के समय से दो घंटे पहले स्‍टेशन पर जा सकते हैं. अगर ट्रेन रात की है तो आप प्‍लेटफॉर्म पर 6 घंटे पहले जा सकते हैं. इसमें आपको किसी भी तरह का फाइन नहीं देना होगा, लेकिन यदि आप तय  समय से पहले ही प्‍लेटफॉर्म पर जाते हैं तो टीटीई आपसे फाइन चार्ज कर सकता है.

प्‍लेटफॉर्म टिकट लेना जरूरी

लेकिन किसी कारणवस आप इन समय अंतराल से ज्‍यादा प्‍लेटफॉर्म पर रहने वाले है तो आपको प्‍लेटफॉर्म टिकट लेना जरूरी है. प्‍लेटफॉर्म टिकट लेने के बाद आप उस  आप प्‍लेटफॉर्म पर समय बिता सकते हैं. ऐसा करने पर आप जुर्माना से बच सकते है, लेकिन अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है.

यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए बनाया गया ये नियम

बता दें कि ये नियम भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों की भीड़ को प्‍लेटफॉर्म पर कम करने के लिए बनाया गया है. अगर कोई यात्री रात में ट्रेन से उतरता है और घर जाने के बजाय प्‍लेफॉर्म पर 6 घंटे के लिए रूक सकता है. इसके साथ ही लंबी दूरी की यात्रा करने वाले एक ट्रेन से उतरकर दूसरे ट्रेन का इंतजार दिन में 2 घंटे तक ही कर सकते है.

Dimple Yadav

Recent Posts

संभल हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द की, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…

1 minute ago

RBI रेपो रेट से लेकर फ्रिज-एसी और ITR तक…जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?

October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…

15 minutes ago

बिस्तर से निकला नोटों का ढेर, अलमारी में कुबेर का खजाना! बिहार में ADM-सब रजिस्ट्रार कपल के घर रेड

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…

23 minutes ago

किराए के मकान में चल रहा था नकली नोटो का खेल! जम्मू से बरामद हुई फेक करेंसी, तीन गिरफ्तार

Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…

26 minutes ago

जीवन को बदल देने वाले महामंत्र: गीता के 10 सूत्र जो रोजमर्रा की जिंदगी आसान बना सकते हैं

Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…

30 minutes ago

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

42 minutes ago