Bharat Express DD Free Dish

NEET UG 2025 Topper: नीट यूजी परीक्षा में महेश बने ऑल इंडिया टॉपर, लड़कियों में अविका अव्वल

NEET UG Result 2025: नीट यूजी (NEET UG 2025) के परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं. आपको बता दें कि इस परीक्षा में राजस्थान के महेश कुमार ने ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक पाकर टॉप किया है. उन्होंने नीट यूपी की एग्जाम में 99.00 परसेंटाइल के साथ देश में पहला स्थान हासिल किया महेश कुमार राजस्थान के रहने वाले हैं.

JEE Advanced 2025 Result Declared

NEET UG Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 14 जून 2025 को नीट यूजी (NEET UG) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार अपना स्कोर neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. इससे पहले 7 फरवरी 2025 को NTA ने एक नोटिफिकेशन में रिजल्ट की तारीख घोषित की थी. वहीं, कुछ दिन पहले फाइनल आंसर की भी जारी की गई थी.

मुस्कान आनंद बनीं स्टेट टॉपर

आपको बता दें कि इस परीक्षा में राजस्थान के महेश कुमार ने ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक पाकर टॉप किया है. उन्होंने नीट यूपी की एग्जाम में 99.00 परसेंटाइल के साथ देश में पहला स्थान हासिल किया महेश कुमार राजस्थान के रहने वाले हैं.

वहीं, मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया को दूसरा स्थान और महाराष्ट्र के कृषांग जोशी को तीसरी रैंक मिली है. लड़कियों में अविका अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं और देशभर में अव्वल रहीं. दरअसल, टॉपर्स की सूची में दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र के कई छात्रों ने भी जगह बनाई है.

ऐसे चेक करें NEET UG 2025 का रिजल्ट

  • सबसे पहले NTA की वेबसाइट neet.nta.nic.in या nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “National Eligibility Cum Entrance Test (UG) – 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब NEET 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का विकल्प चुनें.
  • अपनी एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि डालें और “Submit” बटन पर क्लिक करें.
  • स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.

नीट स्कोर से इन कोर्सों में होगा दाखिला

आपको बता दें कि इस साल करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रो ने परीक्षा दी थी. NEET UG 2025 परीक्षा देने वालों में से 12 लाख से भी अधिक छात्रों ने क्वालीफाई किया है.

नीट स्कोर के आधार पर देशभर में लगभग 1.08 लाख MBBS सीटों पर एडमिशन होगा. इसमें से करीब 56 हजार सीटें सरकारी कॉलेजों में हैं, जबकि 52 हजार सीटें निजी कॉलेजों में हैं. इसके अलावा BDS, आयुर्वेद, यूनानी, सिद्धा जैसे कोर्स में भी दाखिला नीट स्कोर के जरिए होता है.

ये भी पढ़ें: इस भारतीय कंपनी ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन्स, कीमत बेहद कम और दमदार फीचर्स, चीन को लगेगा तगड़ा झटका

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read