RBI Bank Holidays: भारतीय रिजर्व बैंक ने मार्च 2026 के लिए बैंक की छुट्टियों की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है. होली को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन था कि सरकारी छुट्टी 3 मार्च को होगी या 4 मार्च को. अब सब साफ हो गया है. अलग-अलग शहरों में बैंक अलग-अलग दिनों पर बंद रहेंगे.
होलिका दहन पर बंद रहेंगे बैंक?
2 मार्च 2026 सोमवार को होलिका दहन है. इस दिन कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे. बाकी जगहों पर बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.
3 मार्च को होली-धुलंडी पर बंदी
3 मार्च मंगलवार को होली या धुलंडी के मौके पर कई बड़े शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इनमें मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पटना, रांची, भोपाल, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, नागपुर, पणजी, बेलापुर और विजयवाड़ा शामिल हैं.
4 मार्च को मुख्य होली पर छुट्टी
4 मार्च बुधवार को मुख्य होली का दिन है. इस दिन नई दिल्ली, अहमदाबाद, लखनऊ, कानपुर, पटना, रांची, चंडीगढ़, शिमला, जम्मू, रायपुर, भुवनेश्वर, अगरतला, ईटानगर, शिलॉन्ग और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे.
मार्च के महीने में और भी छुट्टियां
इस महीने में 13 मार्च को चपचार कुट, 17 मार्च को शब-ए-कद्र, 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, 20-21 मार्च को ईद-उल-फित्र और 26-27 मार्च को राम नवमी पर भी कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे. हर महीने की तरह दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को भी बैंक बंद रहते हैं.
बैंकिंग सेवाओं पर क्या असर
छुट्टि वाले दिनों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई, मोबाइल ऐप और एटीएम पूरी तरह काम करेंगे. अगर आपको चेक जमा करना, पासबुक अपडेट कराना या कोई फिजिकल काम है तो छुट्टी से पहले ही निपटा लें.
ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह
अपने शहर या राज्य के हिसाब से लिस्ट चेक करें. जरूरी काम पहले कर लें तो कोई दिक्कत नहीं होगी. डिजिटल तरीके से पैसे भेजना या बिल पेमेंट करना आसान रहेगा.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


