Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मलायका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का ब्रेकअप? एक्ट्रेस के ऐसे बयान से फैंस हुए हैरान

इस समय एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी काफी चर्चा में है. हाल ही में मलाइका के पहले पति और एक्टर अरबाज की शादी हुई है. अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका की जिंदगी में एक्टर अर्जुन कपूर आए.

इस समय एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी काफी चर्चा में है. हाल ही में मलाइका के पहले पति और एक्टर अरबाज की शादी हुई है. अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका की जिंदगी में एक्टर अर्जुन कपूर आए. मलायका और अर्जुन कई सालों से एक साथ हैं. इसके अलावा दोनों की शादी की भी चर्चा हो रही है. एक इवेंट में मलाईका ने यह भी कबूल किया कि वह दोबारा शादी करने जा रही हैं. फिर भी मलायका और अर्जुन के बीच ब्रेकअप की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है.

पिछले कुछ दिनों से मलाइका और अर्जुन के बीच अनबन की चर्चा चल रही है. इस बीच क्रिसमस पार्टी में भी अर्जुन, मलायका के साथ नहीं थे. मलाइका ने अपने दोस्तों के साथ अकेले ही क्रिसमस सेलिब्रेट किया. हाल ही में मलाइका को एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया. हमेशा साथ नजर आने वाले मलाइका और अर्जुन अब पहले की तरह साथ नहीं हैं, इसलिए ब्रेकअप की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है. मलाइका के वीडियो पर नेटिजेंस कमेंट कर रहे हैं. एक नेटीजन ने कमेंट किया, ‘यह एक अच्छी जिंदगी थी, लेकिन अर्जुन की आवाज ने सब खराब कर दिया.

ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान की गर्लफ्रेंड को दी धमकी? इमोशनल हुई एक्ट्रेस

दूसरी शादी को लेकर क्या बोलीं मलायका अरोड़ा?

शो ‘झलक दिखला जा’ में मलाइका ने कहा, ‘शादी करने के लिए 100 प्रतिशत तैयार हूं. अगर कोई मुझसे शादी के लिए कहता है तो मैं दूसरी शादी के लिए तैयार हूं. लेकिन एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का नाम नहीं लिया. इसके चलते दोनों के ब्रेकअप की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है.

मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. मलाइका अरोड़ा फिलहाल ‘सिंगल मदर’ बनकर अपने बेटे अरहान की देखभाल कर रही हैं. मलायका ने 1998 में अभिनेता अरबाज खान से शादी की. लेकिन शादी के 18 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया. तलाक के बाद मलाइका ने अपना पूरा ध्यान अपने करियर पर लगाया. भले ही मलाइका बॉलीवुड में एक्टिव नहीं हैं लेकिन वह छोटे पर्दे और सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital