Bharat Express DD Free Dish

यूपी में आज से डिजिटल जनगणना की शुरुआत, घर-घर आएंगे ‘रजिस्ट्रार बाबू’; पूछेंगे ये 33 सवाल

उत्तर प्रदेश में 22 मई से 20 जून 2026 तक चलने वाले ‘हाउसलिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस’ (HLO) अभियान का आगाज हो चुका है. देश की इस पहली पूरी तरह से डिजिटल जनगणना में मतगणनाकर्मी घर-घर जाकर रहन-सहन और मकान से जुड़े 33 जरूरी सवाल पूछेंगे.

UP Digital Census, Uttar Pradesh, Digital Census 2026

UP Digital Census 2026: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आज से एक बेहद जरूरी प्रक्रिया शुरू हो रही है. अगर आपके दरवाजे पर कोई सरकारी कर्मचारी हाथ में मोबाइल या टैबलेट लिए दस्तक दे, तो चौंकिएगा मत. दरअसल, सूबे में आज यानी 22 मई से देश की पहली डिजिटल जनगणना (डिजिटल सेंसस) के पहले चरण का आगाज हो गया है. यह पूरा अभियान अगले 30 दिनों तक, यानी 20 जून तक चलेगा, जिसे तकनीकी भाषा में ‘हाउसलिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस’ (HLO) नाम दिया गया है.

क्या आपका मौका छूट गया?

सरकार ने आम जनता को सहूलियत देते हुए खुद ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज करने के लिए 15 दिनों का वक्त दिया था. खुद से डेटा फीड करने की यह समय सीमा कल, यानी 21 मई को खत्म हो चुकी है. अब जिन लोगों ने किसी वजह से खुद ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा है, उनके घर पर प्रगणक (काउंटिंग स्टाफ) खुद पहुंचेंगे.

आपके घर से जुड़े होंगे ये सवाल

इस बार की जनगणना पहले की तरह कागजों पर नहीं, बल्कि पूरी तरह डिजिटल होगी. जब कर्मचारी आपके घर आएंगे, तो वे आपसे रहन-सहन और मकान से जुड़े कुल 33 बुनियादी सवाल पूछेंगे. इनमें मुख्य रूप से शामिल होगा कि:

आपका मकान पक्का है या कच्चा?

घर में पीने के पानी और बिजली की क्या व्यवस्था है?

शौचालय और एलपीजी गैस जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं?

घर में कौन-कौन से वाहन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इस्तेमाल होते हैं?

ध्यान रहे कि यह चरण सिर्फ आपके मकान की स्थिति और उसमें मौजूद सुविधाओं का डेटा जुटाने के लिए है. इस महाअभियान को सफल बनाने और सरकार की योजनाओं को आप तक सही तरीके से पहुंचाने के लिए जरूरी है कि आप आने वाले कर्मचारियों को बिल्कुल सही और सटीक जानकारी दें.

ये भी पढ़ें- नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ‘ब्रेक’: पेट्रोल-डीजल की महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे ट्रक-ऑटो; चक्का जाम से थमी रफ्तार

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read