यूटिलिटी

Voter ID Card: वोटर आईडी कार्ड में धुंधली तस्वीर करवाना है चेंज, जानें ऑनलाइन प्रोसेस

मतदाता पहचान पत्र एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है जिसके माध्यम से आप अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं.  इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया यानी इलेक्शन कमीशन 18 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों को वोटर आईडी कार्ड बनवाने की सुविधा देता है. इस आईडी को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से अप्लाई करके आसानी से बनवा सकते हैं.

वोटर आईडी कार्ड में फोटो अपडेट करा सकते हैं

वोटर आईडी कार्ड बनवाते समय कई बार कुछ गलतियां हो जाती हैं. इसमें सबसे आम समस्या धुंधली तस्वीरों की समस्या है. कई बार लोगों की शिकायत होती है कि उनके वोटर आईडी कार्ड में तस्वीर साफ नहीं है. ऐसे में इसे आईडी प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी अपने वोटर आईडी में मौजूद फोटो को बदलना चाहते हैं तो यह काम आप आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए आपको किसी ऑफिस के चक्कर भी नहीं लगाने होंगे. आइए जानते हैं कि वोटर आईडी कार्ड में फोटो कैसे बदली जा सकती है.

ये भी पढ़ें- UPI Deactivate: चोरी हो गया है मोबाइल फोन तो बैंक खाते से ऐसे रोकें UPI पेमेंट, नहीं होगी पैसों की टेंशन

वोटर आईडी कार्ड में फोटो ऐसे बदलें ऑनलाइन-

1. अगर आप अपने वोटर आईडी कार्ड में तस्वीर बदलना चाहते हैं तो सबसे पहले नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल https://www.nvsp.in/ पर जाएं  
2. यहां पर आपको करेक्शन इन वोटर आईडी का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें इसमें आपको वोटर मित्र चैटबॉट के पास भेज दिया जाएगा

3. आईडी नंबर मांगा जाएगा, जिसे यहां भरना होगा. अगर आपके पास Voter ID Number नहीं है तो I do not have Voter ID Number पर क्लिक करें.
4. वोटर आईडी नंबर नहीं होने की स्थिति में आपको मतदाता सूची का विवरण भरना होगा. इसके बाद आपके सामने आपके क्षेत्र की वोटर आईडी लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें से आपको अपना वोटर आईडी चुनना होग.
6.इसके बाद आपको मांगी गई और डिटेल्स भरनी होंगी। इसमें आपको आधार नंबर भी डालना होगा.
7. इसके बाद फोटो बदलने के लिए नई फोटो अपलोड करनी होगी। इसके बाद कंटिन्यू ऑप्शन पर टिक करें.
8. इसके बाद लास्ट में एक रेफरेंस आईडी जनरेट होगी, जिससे आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके बाद कुछ ही देर में वोटर आईडी में फोटो अपडेट हो जाएगा.

Dimple Yadav

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

9 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

9 hours ago