दुनिया

यूक्रेन के साथ युद्ध में पीछे हटने को तैयार नहीं रूस, यूरोपीय संघ ने लगाए कई प्रतिबंध, G-7 की अपील का नहीं हुआ असर

Russia – Ukraine Conflict: यूरोपीय संघ (EU) ने यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर शनिवार को रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की. इसके तहत युद्ध का समर्थन करने, दुष्प्रचार करने या ड्रोन की आपूर्ति करने के आरोपी अधिकारियों और संगठनों को निशाना बनाते हुए उनपर प्रतिबंध लगाए गए हैं. इसके साथ ही उन उत्पादों के व्यापार पर भी पाबंदी लगाई गई है जिनका सशस्त्र बलों द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है.

ईयू के अध्यक्ष स्वीडन ने कहा, “सैन्य और राजनीतिक निर्णय-कर्ताओं, रूसी सैन्य उद्योग का समर्थन कर रहीं या उसके साथ काम कर रहीं कंपनियों और वेगनर समूह के कमांडरों को निशाना बनाकर” पाबंदियां लगाई गई हैं. रूस के कुछ बड़े बैंकों से लेनदेन पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं.

ईरानी संस्थाओं की संपत्तियों की खरीद-बिक्री पर रोक

ईयू ने बताया कि तीन और रूसी बैंकों व सैन्य ड्रोन का निर्माण करने वाली सात ईरानी संस्थाओं की संपत्तियों की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है. इनमें कंपनियां, एजेंसियां, राजनीतिक दल या अन्य संगठन शामिल हैं. यूरोपीय संघ को संदेह है कि रूस ने युद्ध के दौरान इन ड्रोन का इस्तेमाल किया है. यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा की ओर से तीन सप्ताह पहले ये प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पेश किया था. प्रतिबंधों की रूपरेखा को लेकर काफी माथापच्ची के बाद इन्हें मंजूरी दी गई है. यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का एक साल पूरा होने के अगले दिन इन पाबंदियों को सार्वजनिक किया गया. यूरोपीय संघ 27 देशों का एक संगठन है, जिसमें फ्रांस, जर्मनी और इटली समेत विभिन्न यूरोपीय देश शामिल हैं.

यह भी पढ़ें-   Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में फिर बढ़ेगा तापमान, चिलचिलाती धूप करेगी परेशान, जाने मौसम का हाल

पीछे हटने को तैयार नहीं रूस

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की शुरुआत 24 फरवरी 2022 को ही हुई थी. युद्ध के एक साल पूरे होने के मौके पर कई देशों ने एक बार फिर से रूस से इस युद्ध को बंद करने की अपील की है. हालांकि रूस ने अब भी युद्ध बंद करने जैसे कोई संकेत नहीं दिए हैं. इससे युद्ध के खत्म होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. वहीं, जी-7 के देशों ने भी शुक्रवार को इस मुद्दे पर एक बैठक बुलाई और रूस से यूक्रेन में अपनी लड़ाई खत्म करने का आह्वान किया.

– आईएएनएस

Rahul Singh

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

17 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

18 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

28 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago