Bharat Express DD Free Dish

आगरा के होटल में खूनी खेल! नर्स प्रेमिका ने सर्जिकल ब्लेड से रेता प्रेमी का गला, फिर हथौड़े से उतारा मौत के घाट

Nurse Kills Lover In Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में मौजूद होटल ताजपथ में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर प्रेमिका ने प्रेमी का गला रेत दिया. माकरौल की रहने वाली प्रेमिका पहले से ही शादीशुदा है. पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया है.

Nurse Kills Lover In Agra

Nurse Kills Lover In Agra

Nurse Kills Lover In Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में मौजूद होटल ताजपथ में एक युवक की हुई हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी प्रेमिका ने ही की थी. रिश्ते में मामा लगने वाले प्रेमी की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पेशे से नर्स, प्रेमिका ये कदम उठाने पर मजबूर हुई. माकरौल की रहने वाली प्रेमिका पहले से ही शादीशुदा है. पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया है. इसके साथ ही पुलिस ने होटल संचालक को भी हिरासत में लिया है. उसपर देह व्यापार कराने का केस दर्ज किया है.

जानकारी के मुताबिक प्रेमी और प्रेमिका ने होटल में बीयर पार्टी की थी. इस दौरान प्रेमी जबरन संबंध बनाने का प्रयास करने लगा. जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. मौका पाकर प्रेमिका ने सर्जिकल ब्लेड से प्रेमी का गला काट दिया. गला कटते ही प्रेमी निढाल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद प्रेमिका ने उसके सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी.

लाश के पास बैठी मिली प्रेमिका

यह मामला शुक्रवार दोपहर का है. जहां मलपुरा थाना क्षेत्र में ग्वालियर हाईवे पर स्थित गांव इटौरा में मौजूद ताजपथ होटल में फतेहपुर सीकरी के रहने वाले खिल्लो (36 साल) ने अपनी प्रेमिका के साथ चेक इन किया. दोनों एक कमरे में गए. दोनों ने बीयर पार्टी की. इसके बाद प्रेमिका ने काफी तेजी से चीखी. प्रेमिका की आवाज सुनकर होटल के स्टाफ कमरे की तरफ भागे. जहां उन्होंने प्रेमिका लाश के पास बैठी मिली. वह चीख-चीख के कह रही थी कि उसने खिल्लो को मार दिया, क्योंकि वो ब्लैकमेल कर रहा था. यह सीन देख होटल वालों के होश उड़ गए. आनन-फानन में उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल पहुंचाया और महिला को हिरासत में ले लिया.

शादी से पहले से ही थे अवैध संबंध

डीसीपी पश्चिम आदित्य सिंह ने घटना के संबंध में मीडिया को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि महिला ने पूछताछ में हत्या की वजह ब्लैकमेलिंग बताया है. महिला का कहना है कि खिल्लो उसके रिश्ते में मामा लगता था. मैं उसे बचपन से जानती हूं. उसे और उसके भाई को मेरे परिवार ने पालपोस कर बड़ा किया. उसका बचपन से घर में आना जाना था. उन दोनों का शादी से पहले से ही अवैध संबंध थे, लेकिन शादी के बाद भी वो उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था. बार-बार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

ये भी पढ़ें- जयपुर JJM घोटाला: ‘चयनात्मक कार्रवाई’ पर भड़के पूर्व ACS सुबोध अग्रवाल, FIR को बताया दुर्भावनापूर्ण

फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. वहीं होटल वालों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. उसपर देह व्यापार का मामला दर्ज किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read