IITian Husband Gay Mainpuri
IITian Husband Gay Mainpuri: यूपी के मैनपुरी की रहने वाली एक महिला ने शादी के करीब दो साल बाद अपने आईआईटीएन पति पर ‘समलैंगिक’ होने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है. एटा जिले के आवागढ़ का रहने वाला इंजीनियर पति अपनी पत्नी के साथ आगरा में रहता है. पत्नी के मुताबिक उसने IIT से एमटेक किया है और मुंबई की एक कंपनी में जॉब करता है, जहां उसे 2.50 लाख रुपये की सैलरी मिलती है.
पीड़िता की शादी फरवरी 2024 में एटा के अवागढ़ के रहने वाले शिवम गुप्ता से हुई थी. पिता ने एक करोड़ रुपये सिर्फ शादी में खर्च कर बेटी को खुशी-खुशी ससुराल के लिए विदा किया. पति मुंबई की एक आईटी कंपनी में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर है. शादी के बाद दोनों आगरा में रहने लगे.
कई महीनों तक नहीं मना सुहागरात
पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद पति सुहागरात से दूर भागता रहा. जब पत्नी बुलाती थी तो वह कोई ना कोई बहाना बनाकर कन्नी काट लेता था. कई महीनों तक उसने शारीरिक संबंध नहीं बनाए. जिसके बाद पत्नी को अपने पति पर शक हुआ.
खुफिया कैमरे में कैद हुई पति की हरकत
पत्नी ने पति की आंखों से बचकर पूरे फ्लैट में खुफिया कैमरा लगवा दिये. खुफिया कैमरे में जो कैद हुआ उसने उसके पैरों तले जमीन खिसका दी. पत्नी ने कहा कि, पति अलग-अलग लड़कों को अपने अपार्टमेंट पर बुलाता था और उन लड़कों के साथ कुकर्म और अप्राकृतिक काम कराता था. इसके लिए वह बकायदा उन्हें पैसे तक देता था.
ये भी पढ़ें- बुलंदशहर का खौफनाक ‘हड्डी कांड’! ‘वेज’ बताकर परोसा ‘नॉनवेज’; क्या में रची गई साजिश; देखें वीडियो
पति की इस हरकत का जब पत्नी ने विरोध किया तो ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे. पत्नी के मुताबिक ससुराल पक्ष के लोग 50 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे हैं. जब ससुराल पक्ष के लोग ज्यादा प्रताड़ित करने लगे तो वह तंग आकर मैनपुरी कोतवाली पहुंच गई और वीडियो सबूत पुलिस को सौंप दिया और FIR दर्ज करा दी. पुलिस वीडियो के आधार पर अब जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


