Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘हेलो DM अंकल आप बहुत अच्छे हैं, मेरी भी सड़क बनवा दीजिए’, मासूम बच्ची का वीडियो देखकर दौड़े जिलाधिकारी

UP News: लखीमपुर खीरी में बच्ची की अपील पर डीएम ने सड़क बनाने का भरोसा दिया. मानवी सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की. कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला.

UP News: कुछ दिन पहले लखीमपुर खीरी की एक मासूम बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में बच्ची जिलाधिकारी से सड़क बनवाने की अपील करती नजर आई थी. इस भावुक गुहार का असर अब दिखाई दे रहा है. डीएम अंजनी सिंह ने बच्ची की बात सुनी और उसे सड़क बनवाने का आश्वासन दिया.

मानवी सिंह की अपील

सदर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर कोन इलाके में लंबे समय से जलभराव की समस्या थी. इसी रास्ते से रोजाना स्कूली बच्चों को गुजरना पड़ता था. परेशान होकर कक्षा-1 की छात्रा मानवी सिंह ने वीडियो बनाकर डीएम से कहा

“हेलो DM अंकल… आप बहुत अच्छे हैं, हमारी भी सड़क बनवा दीजिए.”

इस मासूम अपील ने सबका दिल छू लिया.

डीएम की त्वरित कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद डीएम अंजनी सिंह खुद मानवी के घर पहुंचे. उन्होंने बच्ची से मुलाकात की और अधिकारियों के साथ जर्जर सड़क का निरीक्षण किया. डीएम ने बताया कि यह नई कॉलोनी है और खड़ंजा नीचे बैठ जाने से जलभराव हो रहा है. उन्होंने जल्द ही सड़क ठीक कराने का भरोसा दिलाया.

स्थानीय लोगों की उम्मीदें

मानवी की अपील ने इलाके के लोगों को भी राहत दी है. अब उन्हें उम्मीद है कि सड़क की समस्या जल्द दूर होगी. डीएम ने साफ कहा कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और जल्द समाधान होगा.

सियासी बयानबाजी जारी

इस घटना पर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है. प्रदेश की अलग-अलग पार्टियां सरकार पर निशाना साध रही हैं.

ये भी पढ़ें-‘बंगाल में ‘महा-जंगलराज’ खत्म कर करेगी बीजेपी’, PA की हत्या पर और क्या बोले सुवेंदु अधिकारी

बच्ची की आवाज बनी असरदार

मानवी सिंह का वीडियो दिखाता है कि कभी-कभी मासूम आवाजें भी प्रशासन को झकझोर देती हैं. अब देखना होगा कि सड़क कब तक बनती है, लेकिन बच्ची की पुकार ने पूरे जिले का ध्यान खींच लिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital