Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मदरसे में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म, मौलाना ने तीन साल में तीन बार कराया गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता ने बताया कि वह 9 जुलाई को ट्रेन से अपने घर वापस जाने की तैयारी कर रही थी. जैसे ही मौलाना को इसकी जानकारी मिली, उसने पीड़िता को जाने से रोकने की कोशिश की.

Meerut Madrasa Brutality
Edited by Radha Priya

Meerut Madrasa Brutality: मेरठ के लोहियानगर थाना इलाके में एक मदरसे में बिहार से मौलवियत की पढ़ाई करने आई 22 साल की छात्रा के साथ मौलाना ने तीन साल तक दुष्कर्म किया.

पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता ने बताया कि मौलाना ने इस दौरान उसे कई बार बंधक बनाया. दुष्कर्म के कारण वो तीन बार गर्भवती हुई. मौलाना ने अपनी पत्नी की मदद से हर बार उसका गर्भपात करा दिया.

जब पीड़िता ने पड़ोसियों को इस बारे में बताया, तो उसे पागल करार दे दिया गया. आरोपियों ने उसके बाल काट दिए. पीड़िता ने 9 जुलाई की ट्रेन से घर जाने का टिकट कराया. ये जानकर मौलाना ने उसका विरोध किया.

बंधक बनाकर मारपीट और फिर से दुष्कर्म

पीड़िता ने बताया कि वह 9 जुलाई की ट्रेन से घर जाने का टिकट कराया. ये जानकर मौलाना ने उसका विरोध किया.

गुरुवार को मौलाना ने पीड़िता को फिर बंधक बनाया और मारपीट कर दुष्कर्म किया. पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए और उसे बचाया. पीड़िता पड़ोसियों के साथ थाना लोहियानगर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी मौलाना फरार हो गया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया और आगे के मामले की जांच में पुलिस जुड़ गई है.

हालांकि इस पूरे मामले में मेरठ पुलिस के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि थाना लोहियानगर क्षेत्र में एक युवती द्वारा तहरीर दी गई है जिसमें एक मौलाना पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. युवती की शिकायत पर आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.


ये भी पढ़ें- उत्तराखंड से गुजरात तक बारिश से हाहाकार, अमित शाह ने की प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital