Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक ऐसा मामले सामने आया जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन चुका है. अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार ने दावा किया है कि युवती अपने ही जीजा के साथ घर से भाग गई.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यूपी के मिर्जापुर जिले में स्थित चुनार विधानसभा क्षेत्र में सामूहिक विवाह योजना के तहत एक युवती की शादी हुई. शादी के कुछ दिन बाद गवना कराके युवती ससुराल चली गई. अगली रस्म ‘चौथी’ के लिए मायके वालों ने बेटी को चार दिन बाद घर ले आए. इस दौरान 7 दिसंबर की रात युवती अचानक गायब हो गई. जब परिवार वालों ने तलाश शुरू की तो पता चला कि उनकी बेटी अपने ही जीजा के साथ लापता हुई है.
आपको बता दें कि शादी 12 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत कराई गई थी.
मां ने दामाद पर लगाया आरोप
युवती की मां ने आरोप लगाया है कि दामाद ( युवती का सगा जीजा ) ने बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया. इस घटना से पूरे परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है. युवती की मां ने अदलहाट थाने में एफआईआर दर्ज कराकर पुलिस से बेटी को खोजने की गुहार लगाई है.
वहीं, मां ने ये भी बताया है कि बेटी घर से 1 लाख की नगद राशि के साथ गहने भी लेकर फरार हुई है.
जांच में जुटी पुलिस
थाने के प्रभारी अजय सेठ ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि युवती की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच करने में लग चुकी है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिससे सच्चाई सामने आ सके.
उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही युवती को खोज मामले की आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें: शादी के बाद दूसरी औरत से पति का चक्कर, पत्नी को पता लगने पर उसको ही घर से निकाला
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



