Bharat Express DD Free Dish

नौतपा से पहले बिगड़े हालात: भारत के 50 शहर दुनिया में सबसे गर्म, 7 शहरों में पारा हाफ सेंचुरी के करीब

Nautapa 2026 heatwave update: 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा से पहले ही उत्तर भारत भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है, कई शहरों में तापमान 48°C तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने और लगातार हाइड्रेट रहने की सलाह दी है.

नौतपा से पहले ही तपा भारत

नौतपा से पहले ही तपा भारत

Nautapa 2026 heatwave update: नौतपा साल के 9 सबसे गर्म दिन होते हैं क्योंकि सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं. इन दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है, तापमान 40 डिग्री से 50 तक के बीच तक पहुंच सकता है. नौतपा 25 मई से 2 जून तक रहेगा. ज्योतिषीय शास्त्र के अनुसार माने तो इन 9 दिनों तक सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिसके कारण गर्मी अपने चरम पर होती है और लू (Heatwave) चलती है. पारंपरिक मान्यता के अनुसार, नौतपा के दौरान जितनी अधिक गर्मी पड़ती है और सूर्य जितना तपता है, मानसून के दौरान उतनी ही अच्छी बारिश होती है. नौतपा शुरू होने से पहले ही गर्मी ने हालत खराब कर दी है, उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पारा 48°C के पार पहुंच गया है.

नौतपा से पहले ही कई शहरों में पारा 48°C के पार

रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में 50 सबसे गर्म शहर हैं और सभी शहर भारत के हैं. वहीं दुनिया के टॉप 10 सबसे गर्म शहरों में से यूपी के 6 शहर हैं, प्रयागराज उत्तरप्रदेश के गर्म शहरों में टॉप पर है. यहां का पारा 48°C है. वहीं उत्तर प्रदेश के बांदा का (तापमान- 47°C-49°C), राजस्थान के फलोदी का तापमान 46°C-47°C, मुंगेशपुर और नरेला का तापमान 45°C-46°C है. मिर्जापुर, जौनपुर, बांदा, इटावा, बनारस, भटिंडा, औरेया का तापमान 48°C पहुंच चुका है.

यह भी पढ़ें: ‘Heatwave’ का कहर: तेलंगाना 16 लोगों की मौत, दिल्ली-NCR जल रहा आसमान, UP के 60 जिलों में रेड अलर्ट

11 से 4 घर से ना निकलें- मौसम विभाग

नौतपा शुरू होने से पहले ही भारत का आधा से ज्यादा हिस्सा तेज धूप और हीटवेव  मार झेल रहा है. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और ओडिशा के कई हिस्सों में तापमान 45°C पार पहुंच गया है. वही तेलंगाना के 7 जिलों में गर्मी की वजह से 16 लोगों की मौत हो चुकी है. मौसम विभाग और स्वास्थ विभाग ने लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे बाहर न निकलने की सलाह दी गई है. बहुत जरुरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें. पानी पीते रहें जिससे शरीर हाइड्रेट रहे. जब भी घर से बाहर निकलें शरीर को अच्छी तरह से ढ़क लें.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read