24 घंटे में 3 कत्ल करने वाला साइको किलर गुरप्रीत चंदौली में ढेर, पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश में मारा गया
उत्तर प्रदेश के चंदौली से बड़ी खबर है, जहां आतंक का पर्याय बन चुके साइको किलर गुरप्रीत सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. अमृतसर का रहने वाला यह पूर्व फौजी महज 24 घंटे में दो ट्रेनों और एक अस्पताल में तीन बेगुनाह लोगों की जान ले चुका था.
“धोखाधड़ी की चैम्पियन है कांग्रेस” मुजफ्फरनगर में बरसे पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
Dinesh Sharma In Muzaffarnagar: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि जनता विपक्षी दलों को उनकी तुष्टीकरण की राजनीति का चुन चुन के दण्ड दे रही है. जनता का दण्ड देने का अभियान अभी थमा नहीं है और उत्तर प्रदेश में 2027 में इसकी पुनरावृत्ति होनी है.
बुलंदशहर ब्रेकिंग: आधी रात गंगा पुल पर फिल्मी स्टाइल में पकड़े गए यूरिया से लदे ट्रक, सिस्टम में बैठे ‘विभीषणों’ का खुला कच्चा चिट्ठा
Urea Black Marketing Case: बुलंदशहर में कृषि विभाग ने पीसीएफ (PCF) गोदाम से हो रही यूरिया की बड़ी कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है. अनूपशहर गंगा पुल पर 1575 बोरे खाद लदे तीन ट्रक पकड़े गए, जिन्हें ऊंचे दामों पर रामपुर और सम्भल भेजा जा रहा था. मामले में विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत सामने आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है.
क्या भारत के मदरसों में रची जा रही है साजिश? यूपी में मिला Made in Pakistan लगा पंखा, हाई अलर्ट पर एजेंसियां
Kushinagar Madrasa Made in Pakistan Fan Controversy: यूपी के कुशीनगर जिले के दुदही मदरसे में लगे ‘Made in Pakistan’ पंखे की फोटो वायरल होने पर पुलिस जांच शुरू हुई. जांच में क्या सामने आया?
नोएडा के पिज्जा में ‘मुजम्मिल’ का थूक: हिंदू संगठनों ने किया बवाल, देखें सेक्टर-22 के दुकान का वायरल वीडियो
नोएडा के सेक्टर-22 (चौड़ा गांव) में पिज्जा में थूकने के आरोप में मुजम्मिल नाम के युवक को हिरासत में लिया गया है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध जताया और आरोपी को पुलिस के हवाले किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
चंदौली में सनसनीखेज वारदात: ट्रेन में युवक का कत्ल, तीन थानों की फोर्स और जीआरपी जांच में जुटी
Train Murder Case: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से तारीघाट जा रही पैसेंजर ट्रेन में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बदमाशों ने हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और ट्रेन धीमी होने पर कूदकर फरार हो गए. पुलिस मृतक की पहचान और आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है.
AI तकनीक का खौफनाक खेल: वकील की छवि धूमिल करने वाले प्रयागराज के इन्फ्लुएंसर पर पुलिस का बड़ा एक्शन
IT Act Case Prayagraj: प्रयागराज में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 'कॉल मी सुमित' को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने एक वकील और महिला की AI जनरेटेड अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी. वकील की तहरीर पर कैंट पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है.
ब्राह्मण-ठाकुर संतुलन का नया समीकरण: योगी सरकार में मनोज पांडेय के आने से क्या बदलेगी यूपी की सियासत?
Unchahar Mla Manoj Pandey: मनोज पांडेय को मंत्रिमंडल में जगह देकर बीजेपी ने पिछले कुछ समय से ब्राह्मणों के बदले रुख को अपनी तरफ खींचने की कोशिश की है. मनोज की रायबरेली और अमेठी क्षेत्र में ब्राह्मण वोटों पर जबरदस्त पकड़ है. ऐसे में उन्हें इस वफादारी का बीजेपी ने मंत्री बनाकर इनाम दिया है.
ससुराल में मौत, 1 करोड़ की जीत और कई सवाल! बदायूं के नीरज की रहस्यमयी मौत ने पुलिस को उलझाया
Dream11 Winner Death Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में ड्रीम-11 में एक करोड़ रुपये जीतकर चर्चा में आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने मौत पर संदेह जताते हुए पुलिस से शिकायत की है.
योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: ननवा का राजपुर में ₹40Cr की सरकारी जमीन से ‘साफ’ हुआ कब्जा
Encroachment Removal Campaign: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ननवा का राजपुर गांव में करीब 20 हजार वर्ग मीटर जमीन पर चल रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई हुई जिसमें करीब 40 करोड़ रुपये आंकी गई.







