Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

Mathura boat accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृंदावन के पास यमुना नदी में बड़ा हादसा हो गया. तेज हवाओं के कारण पर्यटकों से भरी नाव पीपा पुल से टकराकर पलट गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं.

CMD Upendrra Rai Prayagraj Event: भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शनिवार, 11 अप्रैल 2026 को प्रयागराज में आयोजित एक महत्वपूर्ण शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. यहां यश भारती सम्मानित जन कवि कीर्तिशेष स्वर्गीय कैलाश गौतम की स्मृति में स्थापित पुस्तकालय का भव्य लोकार्पण किया जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने जाति आधारित जनगणना पर रोक लगाने की मांग वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिका में इस्तेमाल की गई भाषा पर कड़ी आपत्ति जताते हुए याचिकाकर्ता को फटकार लगाई.

दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम ने लोगों के सेहत को लेकर खिलवाड़ करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया. पुलिस टीम ने एक दुकान पर छापा मारकर भारी मात्र में कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बरामद किए साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य इलाके में अंतिम संस्कार से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की हिच टूटने से बड़ा हादसा हो गया. इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. मृतकों में एक ही परिवार के लोग शामिल हैं.

राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. 25 हजार के इनामी बदमाश विपिन ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया. पुलिस अब उसके फरार साथी कुलदीप की तलाश कर रही है.

Jaunpur accident: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पाइपलाइन मरम्मत के दौरान मिट्टी धंसने से 30 फीट गहरे गड्ढे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई.

Lucknow Poster War Politics: लखनऊ में सपा नेता ने शहर भर में अखिलेश यादव समर्थित पोस्टर लगाकर बीजेपी सरकार पर बड़ा निशाना साधा है. इस पोस्टर में लिखा है कि ल्यारी का डर दिखाकर यूपी में अपनी नाकामी छुपाओगे कब तक?

गाजीपुर के नंदगंज में श्रद्धालुओं से भरी बस डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलट गई. हादसे में महाराष्ट्र की दो बुजुर्ग महिलाओं की जान चली गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं. श्रद्धालु वाराणसी और नेपाल की यात्रा से लौट रहे थे.

Lakhimpur Vulture Deaths: लखीमपुर में गिद्धों ने कुत्तों के शव खाये. एक-एक करके गिद्ध जमीन पर गिरने लगे. कुल 25 गिद्धों की मौत हो गयी है. वन विभाग ने सभी गिद्धों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर बिसरा जांच के लिए भेजा है. एक ही जगह पर इतने सारे गिद्धों की लाशें देखकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital