Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

उत्तर प्रदेश

उत्‍तर प्रदेश के दो जिलों मथुरा और हरदोई में दुखद घटनाएं हुईं. जिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी संवेदना व्यक्त की. मथुरा में सीवर की सफाई और हरदोई में गड्ढे में डूबने से कुल 5 मौतें हैं. दोनों घटनाओं का ब्‍यौरा-

CBI के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप हैं जिनमें नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न, बाल यौन शोषण से संबंधित चित्रों और वीडियो का निर्माण, संग्रहण, अपलोडिंग और साझा करने जैसी आपराधिक गतिविधियाँ शामिल हैं.

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव में जारी 6,738  सदस्यों की अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल करने की तिथि एक दिन बढ़ा दी गई है. अब  22 जून को भी शाम चार बजे तक आपत्ति दाखिल की जा सकेंगी.

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की एमएसएमई प्रोत्साहन नीति के तहत 235 औद्योगिक एस्टेट्स और फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्पलेक्स के जरिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को मिल रही है नई रफ्तार, जिससे राज्य के औद्योगिक विकास को मिल रहा है बढ़ावा.

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 16,000 से अधिक अमृत सरोवरों का निर्माण किया गया है. गोरखपुर, महराजगंज, प्रयागराज सहित कई जिलों में जल स्रोतों का पुनर्जीवन, महिला भागीदारी और ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा.

उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रमों और सर्वोदय विद्यालयों में विशेष योग कार्यक्रमों का आयोजन किया। 6,500 से अधिक बुजुर्गों और छात्रों ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया

Junaid Murder Case: मंगलवार देर रात सलमान ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने दोस्त जुनैद की मामूली कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी थी. सलमान के द्वारा ये हत्या शराब के विवाद को लेकर की गई थी.

Okendra Rana: राज्यसभा में बहस के दौरान विवादित बयान को लेकर गत 26 मार्च को करणी सेना ने आगरा में सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर हिंसक प्रदर्शन किया था. उसके बाद रामजी लाल सुमन के पुत्र पूर्व विधायक रणधीर सुमन ने आगरा के हरि पर्वत थाने में अज्ञात भीड़ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे। योगाभ्यास किया और योग को लोक कल्याण का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि योग के जरिए ही भारत ने विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया।

21 जून को पूरे देश और विश्व में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों अयोध्या धाम, प्रयागराज और काशी में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ.

UP Tourism