Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

वीडियो 20 मई का है जिसमें दिख रहा है कि बुर्का पहने एक महिला एक बच्चे के साथ पैदल जा रही थी, तभी सामने से एक बाइक सवार आता है और जैसे ही महिला के पास पहुंचा. उसने सामने से महिला को किस कर लिया और बाइक सवार महिला को छेड़कर आगे निकल गया.

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव 23 जुलाई को होगा. एल्डर कमेटी ने वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद में "श्रीजी राधा रानी" को पक्षकार बनाने की अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि सह स्वामित्व का दावा केवल पुराणों पर आधारित है, ठोस कानूनी साक्ष्य नहीं. अगली सुनवाई 4 जुलाई 2025 को होगी.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महाराजगंज को कोर्ट आदेश का पालन न करने पर नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने 28 मई को हाजिर होने का निर्देश दिया है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गंडक सिंचाई विभाग गोरखपुर के चीफ इंजीनियर के विरुद्ध जमानती वारंट जारी कर 27 मई को पेश होने का निर्देश दिया. कोर्ट ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की मूल पत्रावली पेश करने का आदेश भी दिया है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर जिलाधिकारी से दो बार आदेश के बावजूद गांव सभा और सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण न हटाए जाने पर व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है. कोर्ट ने राजस्व संहिता की धारा 67 की कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए हैं और अगली सुनवाई 30 मई को निर्धारित की है.

उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तीकरण अब हकीकत बन चुका है. योगी सरकार की नीतियों से महिलाएं निर्माण, औद्योगिक और सेवा क्षेत्रों में मजबूती से आगे बढ़ रही हैं, जिससे प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन रामायण एवं वेद कार्यशालाओं के आयोजन को चुनौती देने वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता अपनी साख सिद्ध करने में असफल रहा और याचिका दुर्भावनापूर्ण थी.

योगी सरकार ने आयुष विभाग में 4,350 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है, जिससे युवाओं को रोजगार और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), खुफिया ब्यूरो और सैन्य खुफिया अधिकारियों ने भी मल्होत्रा (Jyoti malhotra) से पूछताछ की है. जांच से पता चला है कि वह पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और कुछ अन्य देशों में गई थी.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital