Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

उत्तर प्रदेश

बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच डॉक्टरों के रोगियों के प्रति असंवेदनशील व्यवहार और लापरवाही के कारण बर्खास्तगी, साथ ही कई अन्य चिकित्सकों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के आदेश.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर और थाना प्रभारी को नोटिस जारी कर छात्र विवेक कुमार की याचिका पर राज्य सरकार सहित विपक्षियों से जवाब मांगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पूर्व अग्निवीरों को समायोजित करने हेतु यूपी पुलिस आरक्षी, पीएसी आरक्षी, घुड़सवार, फायरमैन की सीधी भर्ती में 20% पदों पर 'क्षैतिज' (Horizontal) आरक्षण देने के सम्बंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.

घटना के बाद एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि मवाना थाना के मुबारकपुर गांव में दो पक्षों में आपसी कहासुनी के बाद मारपीट हुई है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद की याचिका खारिज करते हुए ₹273.5 करोड़ की CGST बकाया वसूली को वैध ठहराया है और अधिकारियों को GST अधिनियम की धारा 122 के तहत पेनाल्टी कार्यवाही जारी रखने की अनुमति दी है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिकरू कांड के आरोपी जयकांत वाजपेई को सशर्त जमानत दी. कोर्ट ने ट्रायल में देरी, जेलों की भीड़ और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए यह निर्णय दिया.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि वेतन निर्धारण में विभागीय गलती के लिए कर्मचारियों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता. कोर्ट ने पुलिस कर्मियों से अधिक वेतन की वसूली को गलत मानते हुए आदेश रद्द किया और पहले से वसूल राशि दो माह में 8% ब्याज सहित लौटाने का निर्देश दिया.

त्यौहारों और भीषण गर्मी को देखते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर सभी मेडिकल संस्थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. इमरजेंसी सेवाएं, दवाओं की उपलब्धता और अस्पतालों में सुविधाएं सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के पुलिस उप निरीक्षकों और मुख्य आरक्षियों के वेतन पुनर्निर्धारण से वेतन कटौती और वसूली आदेश पर रोक लगाई है. कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है और याचिकाकर्ताओं को राहत प्रदान की है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जौनपुर के गांव पुरेवा में याची की असंक्रमणीय भूमिधर भूमि पर पुलिस विभाग के निर्माण कार्य को रोका और भूमि के हिस्से का सीमांकन कराने का निर्देश दिया.

UP Tourism