फिल्म एल्बम निर्माता सुनील यादव की गिरफ्तारी पर रोक, राज्य सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एल्बम फिल्म निर्माता सुनील यादव की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है. आरोप है कि शिकायतकर्ता ब्लैकमेलिंग गैंग का हिस्सा है जो झूठे मुकदमों से धन उगाही करता है. कोर्ट ने राज्य सरकार और शिकायतकर्ता से जवाब मांगा है.
बांके बिहारी कॉरिडोर: ध्वस्तीकरण याचिका पर सुनवाई टली, राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर कोरिडोर से जुड़े ध्वस्तीकरण के खिलाफ दाखिल याचिका पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है. कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के चलते अगली सुनवाई 3 जुलाई तक स्थगित कर दी है.
भूमिधरी जमीन पर पुलिस निर्माण कार्य पर रोक, सीमांकन कराने के दिए निर्देश
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जौनपुर की केराकत तहसील के पुरेवा गांव में याची दल सिंगार की असंक्रमणीय भूमिधरी भूमि पर पुलिस द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है और सीमांकन कराने का आदेश दिया है.
सबसे अधिक राजस्व मामले निस्तारित कर लखनऊ अव्वल, जनपदीय न्यायालयों में जौनपुर ने मारी बाजी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त मॉनीटरिंग और आरसीसीएमएस प्रणाली के चलते उत्तर प्रदेश में राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण में तेजी आई है. मई माह में लखनऊ और जौनपुर ने सर्वाधिक मामलों का निपटारा किया, जिससे प्रशासन में पारदर्शिता और न्याय की गति सुनिश्चित हुई है.
यूपी के मदरसों में आ रहा बड़ा बदलाव — अब स्टूडेंट्स के लिए लगेंगी हिंदी, अंग्रेजी, साइंस और कंप्यूटर की भी क्लासेस
UP Madarsa: उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसा शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 में संशोधन का प्रस्ताव रखा है, जिसमें कक्षा 10 तक हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान और कंप्यूटर विषय अनिवार्य किए जाएंगे.
इशारों-इशारों में चंद्रशेखर आजाद पर जमकर बरसीं मायावती, बोलीं- आकाश के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनने से लोगों में बेचैनी, बरसाती मेंढकों की तरह…
बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "देश में बीएसपी बहुजन हित की एकमात्र अंबेडकरवादी पार्टी है तथा पार्टी हित में लोगों पर कार्रवाई करने और पश्चाताप करने पर उन्हें वापस लेने की परंपरा है.
Uttar Pradesh: बाराबंकी में ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख
मामला बाराबंकी (Barabanki) के रामनगर का है. बताया जा रहा है कि अर्टिगा सवार लोग कानपुर से गोंडा जा रहे थे, तभी ट्रक और अर्टिगा में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई.
हरित उड़ान क्रांति का अगुआ बनेगा यूपी, योगी सरकार कर रही खास प्रयास, ₹3000 करोड़ से ज्यादा का निवेश आएगा
यूपी देश का पहला सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल नीति लागू करने वाला राज्य बनेगा. 3,000 करोड़ से अधिक निवेश की योजना. किसानों को लाभ, हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा. राउंडटेबल में नीति पर चर्चा हुई.
लखनऊ आयकर विभाग के IRS अफसरों का विवाद: योगेंद्र मिश्रा ने गौरव गर्ग पर लगाए कई आरोप, करोडों रुपये की टैक्स चोरी की चर्चा
लखनऊ आयकर दफ्तर में IRS अधिकारियों गौरव गर्ग और योगेंद्र मिश्रा के बीच मारपीट का मामला. योगेंद्र ने गर्ग पर टैक्स हेराफेरी का आरोप लगाया, उनकी पत्नी ने साजिश का दावा किया.
Shri Ram Janmbhoomi: राम मंदिर के शिखर पर स्वर्ण जड़ित कलश की तस्वीरें सामने आईं, त्रिदिवसीय आयोजन में 7 और मंदिरों में होगी प्राण प्रतिष्ठा
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर स्वर्ण जड़ित कलश की तस्वीर सामने आई हैं. यहां 2 जून को सरयू जल कलश यात्रा निकलेगी. 5 जून को मंदिर के प्रथम तल और परकोटा के नवनिर्मित मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा होगी.







