Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ की पूर्णाहुति के अवसर पर संगम तट पर स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया. उन्होंने मंत्रिमंडल सहयोगियों संग गंगा सफाई की और श्रद्धालुओं को प्रेरित किया। साथ ही, साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया और श्रद्धालुओं का अभिवादन किया.

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 का समापन महाशिवरात्रि के पावन स्नान के साथ भव्य और दिव्य रूप में संपन्न हुआ.

गाजियाबाद के धनंजय ने पीएम मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए 600 किमी की साइकिल यात्रा कर प्रयागराज महाकुंभ पहुंचकर फिटनेस का संदेश दिया. उन्होंने लोगों से व्यस्त जीवनशैली में से थोड़ा समय निकालकर व्यायाम करने की अपील की.

महाशिवरात्रि 2025 पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है, जिसमें प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है, और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और महाकुंभ व अन्य धार्मिक आयोजनों की व्यवस्थाओं की निगरानी की.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में उपद्रव की साजिश पर सख्त रुख अपनाया, लेकिन ट्रेनों में श्रद्धालुओं पर हुए हमलों पर चर्चा न होने से जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुई है.

महाकुंभ 2025 का समापन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अंतिम पूजन के साथ होगा. जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि ने इसे सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया.

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरोजनीनगर, लखनऊ के 41 सिख श्रद्धालुओं ने करतारपुर साहिब में पावन दर्शन किए.

महाकुंभ 2025 में 10,000 लोगों ने सबसे लंबी हैंड प्रिंटिंग पेंटिंग बनाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. समुद्र मंथन के दृश्य को दर्शाने वाली यह पेंटिंग सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक बनी.

महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर प्रयागराज में नो-व्हीकल जोन लागू होगा. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर विशेष व्यवस्था की गई है. आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है, भीड़ प्रबंधन कड़ा रहेगा.

MLA Rajeshwar Singh: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सरोजिनीनगर के विधायक राजेश्वर सिंह ने यूपी विधानसभा में पहली बार अंग्रेजी में भाषण दिया. उन्होंने बजट को ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी बताते हुए इसे ‘समावेशी’ और ‘विकास-उन्मुख’ बताया.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital