Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एसआरएन अस्पताल की दुर्दशा पर चिंता जताई. प्रमुख सचिव के हलफनामे को अस्वीकार कर 30 मई को हाजिरी का आदेश दिया. अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रखने के निर्देश दिए गए.

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा वाराणसी में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर की त्रिशताब्दी जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें व्याख्यान, प्रदर्शनी, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे.

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के परकोटा में स्थापित सात मंदिरों की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव 3 जून से शुरू होकर 5 जून 2025 को संपन्न होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' का शुभारंभ करते हुए कहा कि कृषि वैज्ञानिक अब लैब से निकलकर सीधे किसानों के खेतों में जाकर संवाद करेंगे. यह अभियान यूपी में कृषि क्षेत्र में नई क्रांति लाएगा, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और आधुनिक तकनीकों का लाभ मिलेगा.

पिछले साढ़े तीन वर्षों से प्रयागराज में दावा अधिकरण के पास न कोर्टरूम है न भवन, जिससे वादकारियों को न्याय मिलने में हो रही देरी. हाईकोर्ट ने शासन से मांगा जवाब.

उत्‍तर प्रदेश में एक नहर से 6 गंगा डॉल्फिनों को रेस्क्यू कर पानी से लबालब घाघरा नदी में सुरक्षित छोड़ा गया. ये मछलियां भारत की राष्ट्रीय जलीय जीव हैं और इन्हें IUCN की रेड लिस्ट में संकटग्रस्त प्रजातियों में रखा गया है.

नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हापुड़ के मोदीनगर रोड पर मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश नवीन कुमार मारा गया. वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का सक्रिय सदस्य था और हत्या व मकोका जैसे 20 से अधिक मामलों में वांछित चल रहा था.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा बिना शर्त माफी मांगने व गलती सुधारने सहित भविष्य में कोर्ट आदेश का अनुपालन करने का वचन देने के बाद मातृत्व अवकाश को लेकर दाखिल याचिका निस्तारित कर दी है.

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह व डीजीपी प्रशांत कुमार ने बुधवार को उच्च न्यायालय परिसर में पहुंचकर वहां पर नवनिर्मित अधिवक्ता चेम्बर्स एवं पार्किंग भवन के 31 मई को प्रस्तावित लोकार्पण/उद्घाटन के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को देखा.

न्यायमूर्ति वी सी दीक्षित ने कहा, जैविक खेती से ही राष्ट्र स्वस्थ होगा. प्रयागराज में हर्बल कंपनी के उद्घाटन में किसानों से रासायनिक खाद बंद करने का आह्वान किया. सरकार की योजनाएं जैविक खेती को बढ़ावा दे रही हैं.

UP Tourism