Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने बागपत और कासगंज में नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण को मंजूरी दी है. साथ ही, हाथरस में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज और बलरामपुर में केजीएमयू के सैटेलाइट सेंटर को मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा.

महाकुंभ 2025 के तहत उत्तर प्रदेश में पांच नए आध्यात्मिक कॉरिडोर विकसित किए गए हैं, जिससे श्रद्धालु आसानी से धार्मिक स्थलों तक पहुंच सकेंगे और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

मथुरा के करनावल गांव में दुल्हनों के साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने 25 लाख रुपए मुआवजा, 5 एकड़ जमीन और परिवार की सुरक्षा की मांग की.

महाकुंभ का समापन श्रद्धा और संस्कृति की यादें छोड़ गया संगम की लहरों में आरती की गूंज बाकी है स्वच्छता कर्मियों का योगदान सराहनीय रहा, गंगा-यमुना की निर्मलता बनाए रखने का संकल्प लिया गया

महाकुंभ के समापन पर सीएम योगी ने 15 दिनों के विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की, जिससे संगम घाट, मंदिरों और सड़कों को स्वच्छ बनाया जाएगा ताकि श्रद्धालु निर्मल संगम में स्नान कर सकें.

Agra TCS Manager Suicide Case: ताजनगरी आगरा में ​बैंगलोर के AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड जैसा केस सामने आया है. यहां भी पत्नी से परेशान TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर ने वीडियो बनाकर जान दे दी है.

Kumbh Mela Workers: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने महाकुंभ मेला-2025 के कार्यकर्ताओं को 10,000 रुपये की प्रोत्साहन धनराशि देने की घोषणा की. कुल 84,417 कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा.

मुख्यमंत्री योगी की मंशा के अनुरूप अग्निशमन सेवा सभी 75 जनपदों में संगम का जल पहुंचाएगी. महाकुंभ में स्नान न कर पाने वालों के लिए फायर टेंडरों के जरिए जल भेजने की अनोखी पहल की गई है.

सीएम योगी ने महाकुंभ-2025 के समापन पर पुलिस-प्रशासन को बधाई दी और आयोजन की लर्निंग्स को डॉक्यूमेंट करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा, समाधान पर ध्यान देने से सफलता के नए रास्ते खुलते हैं.

सीएम योगी ने प्रयागराज में नेत्रकुम्भ का निरीक्षण कर सेवा कार्यों की सराहना की. 2.37 लाख मरीजों की जांच और 1.63 लाख चश्मे वितरित किए गए. बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन कर संतों का आभार व्यक्त किया.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital