सीडी रेशियो 67 से 70% तक पहुंचाना, नए वित्तीय वर्ष का लक्ष्य: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने सीडी रेशियो को 67-70% तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा की. सरकार युवाओं को मार्केटिंग, डिजाइनिंग, पैकेजिंग व तकनीक से जोड़ने के साथ ऋण वितरण के लिए मंडल स्तर पर कैंप आयोजित करेगी.
वैश्विक पटल पर भीड़ प्रबंधन का उत्कृष्ट मॉडल बना Mahakumbh 2025
महाकुंभ 2025 ने सनातन धर्म की आध्यात्मिक गरिमा के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन में नया कीर्तिमान स्थापित किया. प्रतिदिन 1.5 से 1.75 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर सुगमता से अपने गंतव्य को लौटे.
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सारथी बनी यूपी रोडवेज सेवा, 3.25 करोड़ श्रद्धालुओं को पहुंचाया गंतव्य
महाकुंभ में यूपी रोडवेज ने 8550 बसों का संचालन किया, जिससे 3.25 करोड़ श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुंचाया गया. शटल सेवा की 750 बसों ने 17 दिनों तक निःशुल्क सेवा दी.
महाकुंभ में संतों-श्रद्धालुओं को मिला दो हजार मीट्रिक टन सस्ता राशन, मार्च में भी मिलेगी सुविधा
महाकुंभ में श्रद्धालुओं और संतों को सस्ती दरों पर 2000 मीट्रिक टन राशन उपलब्ध कराया गया, जिसे मार्च तक बढ़ा दिया गया है. सरकार ने मोबाइल वैन और डिजिटल माध्यमों से वितरण की सुविधा जारी रखी है.
महाकुंभ में ‘नमामि गंगे’ का भव्य स्वागत, स्वच्छ सुजल गांव बना आकर्षण केंद्र
महाकुंभ में योगी सरकार द्वारा विकसित 'स्वच्छ सुजल गांव' में 30 लाख से अधिक लोगों ने यूपी के विकास को करीब से देखा. जल जीवन मिशन से जुड़े कार्यक्रमों में हजारों युवाओं को सम्मानित किया गया, जबकि 'जल प्रसाद' के रूप में 25 लाख अतिथियों का अभिनंदन किया गया.
लखनऊ एयरपोर्ट पर 15 जुलाई तक दिन में आठ घंटे बंद रहेंगी उड़ानें, आखिर क्यों?
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का रनवे मरम्मत कार्य के लिए 1 मार्च से 15 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा. इस दौरान कोई भी उड़ान संचालित नहीं होगी.
योगी सरकार की नई पहल, अब सरकारी जमीनों पर नहीं हो सकेगा कब्जा
योगी सरकार ने श्रावस्ती में सरकारी जमीनों को अवैध कब्जे से बचाने के लिए अभिनव पहल शुरू की है. शिलापट लगाकर भूमि की जानकारी सार्वजनिक की जा रही है, जिससे यह मॉडल पूरे प्रदेश में लागू किया जा सकता है.
UP News : गंगा ही नहीं, स्थानीय नदियों के किनारे भी तय दायरे में होगी प्राकृतिक खेती
सरकार ने तय किया है कि अब सिर्फ गंगा ही नहीं, स्थानीय नदियों के दोनों किनारे पर 5/5 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ प्राकृतिक खेती होगी. इस बाबत 1886 क्लस्टर बनाए जाएंगे. सरकार इस पर 270.62 करोड़ रुपए खर्च करेगी.
योगी सरकार ने प्रदेशभर में त्रिवेणी के पवित्र जल की होम डिलीवरी कराई
योगी सरकार ने महाकुंभ में न आ पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए त्रिवेणी के पवित्र जल को 75 जिलों में पहुंचाने की पहल की है. अग्नि शमन विभाग 5 लाख लीटर जल की होम डिलीवरी करेगा.
बाढ़ से स्थायी समाधान के लिए नदी सर्वेक्षण और ड्रेजिंग पर जोर: CM योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ की स्थायी रोकथाम के लिए नदियों की स्थानीय परिस्थितियों के सर्वेक्षण, ड्रेजिंग और चैनलाइजेशन को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया, 31 मार्च तक ड्रेन सफाई पूरी करने के आदेश.







