Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने महाकुंभ को वैश्विक इवेंट बनाने में मीडिया की भूमिका को सराहा. प्रयागराज में मीडिया संवाद के दौरान उन्होंने सकारात्मक रिपोर्टिंग के लिए धन्यवाद दिया और आयोजन की सफलता को रेखांकित किया.

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. मंदिर प्रशासन के अनुसार, 11.69 लाख से अधिक भक्तों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए.

सीएम योगी ने महाकुंभ में नाविकों के योगदान को सराहा और उनके लिए पंजीकरण, नाव के लिए धनराशि व 5 लाख के बीमा कवर की घोषणा की. साथ ही, परिवहन चालकों को 10,000 रुपये बोनस देने का ऐलान किया.

स्वच्छताकर्मियों ने 10 हजार रुपये बोनस और वेतन वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री योगी का आभार जताया. सीएम ने उनकी मेहनत को सराहा और साथ भोजन कर सम्मान दिया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में कार्यरत स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को 10,000 रुपए अतिरिक्त बोनस, 16,000 रुपए निश्चित मानदेय और 5 लाख रुपए के स्वास्थ्य बीमा की सौगात दी. साथ ही, स्वच्छ कुंभ कोष से बीमा प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ की पूर्णाहुति के अवसर पर संगम तट पर स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया. उन्होंने मंत्रिमंडल सहयोगियों संग गंगा सफाई की और श्रद्धालुओं को प्रेरित किया। साथ ही, साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया और श्रद्धालुओं का अभिवादन किया.

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 का समापन महाशिवरात्रि के पावन स्नान के साथ भव्य और दिव्य रूप में संपन्न हुआ.

गाजियाबाद के धनंजय ने पीएम मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए 600 किमी की साइकिल यात्रा कर प्रयागराज महाकुंभ पहुंचकर फिटनेस का संदेश दिया. उन्होंने लोगों से व्यस्त जीवनशैली में से थोड़ा समय निकालकर व्यायाम करने की अपील की.

महाशिवरात्रि 2025 पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है, जिसमें प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है, और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और महाकुंभ व अन्य धार्मिक आयोजनों की व्यवस्थाओं की निगरानी की.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में उपद्रव की साजिश पर सख्त रुख अपनाया, लेकिन ट्रेनों में श्रद्धालुओं पर हुए हमलों पर चर्चा न होने से जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुई है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital