Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

उत्तर प्रदेश

UP Assembly Speaker Satish Mahana: विधानसभा में गुटखा थूकने पर अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायक को सख्त चेतावनी दी. उन्होंने सभी सदस्यों से विधानसभा की स्वच्छता और गरिमा बनाए रखने की अपील की.

लखनऊ में अंसल ग्रुप मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंसल ग्रुप के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं.

प्रयागराज महाकुंभ में उत्तर प्रदेश पर्यटन के शिविर "यूपी दर्शन मंडपम" में सबसे अधिक पर्यटकों की संख्या दर्ज हुई. 45 दिनों के महाकुंभ में 65 लाख से अधिक विजिटर पहुंचे, जिससे राज्य के धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को नई गति मिली.

महाकुंभ में इस्तेमाल हुई मिस्ट ब्लोअर और मिनी फॉगिंग मशीनों का सफल संचालन अब पूरे उत्तर प्रदेश में किया जाएगा. डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया नियंत्रण के लिए 107 ब्लोअर मिस्ट मशीनें नगर निगमों को और 110 मिनी फॉगिंग मशीनें स्वास्थ्य विभाग को सौंपी जाएंगी.

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के आयोजन ने प्रयागराज की अर्थव्यवस्था को 200-300% तक बढ़ावा दिया. रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बड़े उछाल की संभावना है.

योगी सरकार लखनऊ, मेरठ, शाहजहांपुर समेत कई नगर निगमों में आधुनिक जल निकासी प्रणाली विकसित कर रही है. लगभग 750 करोड़ रुपये की लागत से नालों के पुनर्विकास और निर्माण का कार्य किया जा रहा है.

Fatehpur Marriage Case: फतेहपुर जिले में एक हिंदू युवक का जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने का मामला सामने आया है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

लखनऊ के सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं पर चर्चा की और 10 मार्च 2025 को होने वाले 'सोलर संवाद' कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित किया.

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में डिजिटल खोया-पाया केंद्रों और निजी संस्थाओं के सहयोग से 54,357 बिछड़े श्रद्धालुओं का पुनर्मिलन हुआ, जिससे यह आयोजन दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बना.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक में निर्देश दिए कि एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर अस्पतालों की व्यवस्था हो, ट्रैफिक नियमों को स्कूल पाठ्यक्रम में जोड़ा जाए, और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कार्रवाई की जाए.

UP Tourism