Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

mahakumbh 2025: गोवर्धनमठ पीठाधीश्वर स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने महाकुंभ की व्यवस्थाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन से धर्मावलंबियों का मनोबल बढ़ा है और प्रदेश को महाकुंभ में अनुष्ठान का पुण्य मिलेगा.

13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज का दौरा किया और संगम पर पूजा-अर्चना की. उन्होंने मेले के लिए 5,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया, जिसमें शहर की सुविधाओं और आधारभूत संरचना को उन्नत बनाने का लक्ष्य है.

नए साल के जश्न को लेकर दो दिनों तक भीड़ भाड़ वाले स्थानों मॉल और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रहेगी. इसके लिए पूरे शहर को 3 सुपर जोन और 10 जोन और 27 सेक्टर और 119 सब सेक्टर में बांटा गया है.

महाकुंभ के दौरान प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एंट्री और एग्जिट के रास्ते अलग किए गए हैं. यात्रियों को गंतव्य स्टेशन के अनुसार कलर कोडेड आश्रय स्थलों पर रोका जाएगा.

महाकुंभ 2019 के दौरान 5500 से अधिक संस्थाओं का डिजिटलाइजेशन किया गया था, और इस बार भी आवेदक अपनी भूमि और सुविधाओं को ऑनलाइन देख सकते हैं.

Sambhal Jama Masjid News : संभल में जामा मस्जिद के पास खाली पड़ी जमीन पर कश्यप समाज ने अपना दावा किया है और वहां पूजा-पाठ की अनुमति की मांग की है. समाज ने एएसपी को ज्ञापन सौंपा है.

संभल पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के कई विधायक और सांसद शामिल थे, जिनमें सांसद इकरा हसन, स्थानीय विधायक इकबाल महमूद और संभल सांसद जिया-उर-रहमान बर्क शामिल थे.

महाकुम्भ 2025 की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने मजबूत सात चक्रीय सुरक्षा घेरा बनाया है जिसमें प्रयागराज पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. प्रयागराज पुलिस कुम्भ मेला पुलिस के लिए आउटर कोर्डन का काम करेगी.

योगी सरकार की प्रयागराज महाकुम्भ की तैयारियां अन्य प्रदेशों के लिए नजीर बन रही हैं. उज्जैन में 2028 में लगने वाले कुम्भ की तैयारियों के लिए मध्य प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रयागराज का दौरा किया, यूपी पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की.

फतवे में कहा गया कि अंग्रेजी नव-वर्ष के जश्न में नाच-गाना, शोर-शराबा, शराब पीना, जुआ खेलना जैसे काम होते हैं, जो इस्लाम में नाजायज हैं. जो भी मुसलमान ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होगा, उसे गुनहगार माना जाएगा.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital