Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक मदद का ऐलान किया.

Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई. जेवर के पास हुए हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है. आग लगने के कारण की जांच जारी है.

BJP WOMEN EMPOWERMENT IN ORGANISATION: भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारियों व सह-प्रभारियों की नई संगठनात्मक सूची जारी की है. पार्टी ने 'नारी शक्ति वंदन' की अवधारणा को संगठन में धरातल पर उतारते हुए इस टीम में 21 महिला नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं, जिससे प्रभारी टीम में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 33 प्रतिशत हो गई है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर एक बार फिर निशाना साधा. उन्होंने कहा- 2017 से पहले प्रदेश में ऐसी स्थिति थी कि कहावत चल पड़ी थी, ‘देख सपाई, बिटिया घबराई.’

RAM MANDIR CHARGESHEET FILED: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बहुचर्चित मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने अदालत में करीब सात हजार पन्नों की विशाल चार्जशीट दाखिल कर दी है. चार्जशीट में काउंटिंग रूम से चोरी की 105 घटनाओं का ब्योरा, 173 गवाहों के बयान और ₹79.85 लाख नकद की बरामदगी दर्ज है. वहीं, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा को आरोपी नहीं बल्कि सरकारी गवाह बनाया गया है.

UP News: कौशांबी में पत्नी से विवाद के बाद युवक अंकित कुमार ने फेसबुक लाइव कर गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की.

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या, काशी और मथुरा को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है.

CJP Sourav Das Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के देवला में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता सौरव दास का ग्रामीणों ने भारी विरोध किया. राजस्थान में के बाद यूपी में भी जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया है.

भारतीय क्रिकेट के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह और उत्तर प्रदेश की राजनीति में युवा चेहरे के रूप में उभरीं समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है.

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में शराब की दुकान पर ओवर रेटिंग (तय कीमत से ज्यादा पैसे लेने) का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक को बेरहमी से पीट दिया.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital