Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर चिप फैक्ट्री के साथ-साथ 'ऑपरेशन सिंदूर' में दुश्मनों की नींद उड़ाने वाली ब्रह्मोस मिसाइल अब उत्तर प्रदेश में बन रही है.

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर तीन दिवसीय अहम बैठक शुरू होने जा रही है. दोनों दल जीताऊ उम्मीदवारों और विनेबिलिटी के आधार पर सीटों के बंटवारे पर चर्चा करेंगे.

बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले सब-इंस्पेक्टर संजीत कुमार सिंह पर हमला और मारपीट का मामला सामने आया है. पूछताछ करने पर हुए विवाद के बाद पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Fatehpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में खागा पश्चिमी बाईपास पर दिल्ली-गुरुग्राम से बनारस जा रही ट्रैवलर बस खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई. भीषण हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं. आठ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

OP Rajbhar: योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. रामपुर वाले चचाजान का जिक्र करते हुए उन्होंने सपा प्रमुख को उनसे सियासी सलाह लेने की नसीहत दी.

Meerut Blue Drum Case: मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में दोषी करार दी गई मुस्कान ने अपनी बेटी पीहू से मिलने की इच्छा जताई है. मुस्कान ने जेल प्रशासन को पत्र लिखने के साथ वकीलों के जरिए भी मुलाकात की अपील की है. अब जेल प्रशासन के फैसले पर सबकी नजरें टिकी हैं.

गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र स्थित रावली रोड पर एक प्लास्टिक गोदाम में रात करीब 12.33 बजे भीषण आग लग गई, जिस पर दमकल विभाग की टीमों ने आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया.

Mirzapur Murder: मिर्जापुर के विरशाहपुर गांव में आपसी रंजिश के चलते 33 वर्षीय अतुल दुबे की हत्या कर दी गई. परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर जाते समय घात लगाकर बैठे चार लोगों ने उन पर रम्मे, कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से हमला किया.

फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर बाजवा गांव में शनिवार रात शादी की घुड़चढ़ी के दौरान बैंड की बग्गी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गई. बग्गी में करंट फैलने से दो बैंड कलाकारों और दो घोड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई.

UP Job Fair 2026: उत्तर प्रदेश सेवायोजन कार्यालय द्वारा झांसी में 23 नवंबर को आयोजित रोजगार मेले में 40 से अधिक कंपनियों के जरिए 3000 से ज्यादा पदों पर निशुल्क भर्ती होगी.

UP Tourism