Bharat Express DD Free Dish

वीडियो

Budhar Railway Station Viral Video: शहडोल के बुढ़ार रेलवे स्टेशन पर देर रात ट्रेन का इंतजार कर रही युवती से कथित छेड़छाड़ के बाद उसने आरोपी का जमकर विरोध किया. युवती ने मोबाइल और लात-घूंसों से आरोपी की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Janardan Mishra Controversy: पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का विरोध करने वालों पर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा बुरी तरह भड़क गए. एक कार्यक्रम में आक्रामक अंदाज में बोलते हुए उन्होंने विरोधियों से तीखा सवाल पूछा कि 'क्या शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?'

Bijnor Crime: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. बेटे के साथ दवा लेने जा रही 50 वर्षीय महिला का दुपट्टा रेहड़ी के पहिये में फंस गया. खिंचाव इतना तेज था कि महिला की गर्दन कटकर धड़ से अलग हो गई.

Iqbal Sheikh water case: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 16 वर्षीय इकबाल शेख पिछले करीब पांच वर्षों से अपना ज्यादातर समय तालाब के पानी में बिता रहा है. इकबाल का दावा है कि पानी से बाहर आते ही उसके शरीर में तेज जलन होती है, जबकि स्थानीय लोग उसके इलाज को लेकर चिंतित हैं.

सावन के पवित्र महीने में उज्जैन के महाकाल मंदिर में शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. महज 8 दिनों के भीतर 29 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया है.

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने छत्रपति संभाजीनगर में तैनात पुलिसकर्मियों और CID पर निगरानी व समर्थकों को परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. वायरल वीडियो में दीपके PSI से तीखी बहस करते फोन पर शिकायत करते नजर आ रहे हैं.

ग्वालियर में एक बाइक पर छह युवकों के खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आते ही ट्रैफिक पुलिस ने बाइक मालिक की पहचान कर ₹6,500 का चालान काटा और सख्त चेतावनी दी.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में चेहल्लुम जुलूस के दौरान शहर कोतवाल का एक बुजुर्ग के पैर छूते हुए कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है. बढ़ते विवाद के बाद कोतवाल का तबादला कर दिया है.

सावन के पवित्र महीने में हरिद्वार से गुरुग्राम के लिए निकली एक भव्य कांवड़ यात्रा लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. करीब 15 से 16 लाख रुपये की लागत से तैयार इस कांवड़ में शिव-पार्वती की सुंदर झांकी सजाई गई है, जिसके साथ 30 शिवभक्तों का जत्था पैदल सफर कर रहा है.

उत्तर प्रदेश के जालौन जिला अस्पताल में बीजेपी नेता और उनके समर्थकों पर डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ से अभद्रता और सरकारी रजिस्टर फाड़ने का आरोप लगा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.